Breaking News

Japan Election: सनाए ताकाइची के नेतृत्व में फिर बनी सरकार, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी को प्रचंड बहुमत

 

जापान में एक बार फिर सत्ता पर सनाए ताकाइची की अगुवाई वाली लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (LDP) की वापसी हो गई है। रविवार को हुए संसदीय चुनाव में सत्तारूढ़ दल ने रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन करते हुए दो-तिहाई बहुमत हासिल किया है। शुरुआती नतीजों के अनुसार, विपक्षी दलों का गठबंधन इस बार सत्ता को चुनौती देने में नाकाम रहा।

चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची ने कहा कि उनकी सरकार का मुख्य फोकस जापान को और अधिक विकसित, मजबूत और स्थिर बनाने वाली नीतियों को आगे बढ़ाने पर रहेगा। जीत के बाद उन्होंने पार्टी मुख्यालय पहुंचकर कार्यकर्ताओं के साथ जश्न मनाया।


बहुमत के आंकड़े को आसानी से किया पार

नतीजों के मुताबिक, लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी ने अकेले 316 सीटों पर जीत दर्ज की, जिससे 465 सदस्यीय निचले सदन में बहुमत के लिए जरूरी 261 सीटों का आंकड़ा आराम से पार हो गया। पार्टी के इतिहास में यह अब तक का सबसे मजबूत प्रदर्शन माना जा रहा है।

इससे पहले वर्ष 1986 में पूर्व प्रधानमंत्री यासुहिरो नाकासोन के नेतृत्व में पार्टी ने 300 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज की थी। मौजूदा चुनाव परिणामों को LDP के लिए एक नया कीर्तिमान माना जा रहा है।


नीतियों को आगे बढ़ाने पर रहेगा फोकस

प्रधानमंत्री ताकाइची ने कहा कि वह अपनी नीतियों और सुधार योजनाओं को मजबूती से लागू करने की दिशा में काम करेंगी। साथ ही उनकी कोशिश विपक्षी दलों के साथ संवाद बढ़ाने और सहयोग हासिल करने की भी रहेगी।

हालांकि ताकाइची की लोकप्रियता बनी हुई है, लेकिन लंबे समय से सत्ता में रही LDP को हाल के वर्षों में फंडिंग और धार्मिक संस्थाओं से जुड़े विवादों का सामना करना पड़ा है। इसके बावजूद पार्टी को जनता का मजबूत समर्थन मिला है।


समय से पहले चुनाव का फैसला रहा कारगर

सनाए ताकाइची ने सत्ता संभालने के कुछ ही महीनों बाद समय से पहले चुनाव कराने का फैसला लिया था। राजनीतिक विश्लेषकों के मुताबिक, लोकप्रियता के चरम पर रहते हुए चुनाव कराने का यह निर्णय पार्टी के लिए फायदेमंद साबित हुआ और LDP को ऐतिहासिक जीत दिलाने में मदद मिली।

About Zaman-Admin

Check Also

नेपाल में बाढ़ का कहर: किसी की आंखों के सामने बह गया परिवार, किसी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान

  काठमांडू: 26 अगस्त को नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी इलाके में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *