Breaking News

गोरखपुर में कोहरा छंटा, लेकिन ठंडी हवाओं से बढ़ी ठंड; धूप भी बेअसर

 

गोरखपुर में मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस किया जा रहा है। सोमवार की सुबह शहर में हल्का कोहरा छाया रहा, हालांकि कोहरे की तीव्रता पहले की तुलना में कम रही।

तेज रफ्तार से चल रही ठंडी पछुआ हवाओं के कारण गलन बनी हुई है। ठंड से बचने के लिए कई इलाकों में लोग अलाव का सहारा लेते दिखाई दिए। मौसम विभाग के अनुसार, आज अधिकतम तापमान करीब 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जबकि न्यूनतम तापमान 10 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।

दिन में धूप निकलने से हल्की राहत जरूर मिलेगी, लेकिन ठंडी हवाओं की वजह से पूरी तरह सुकून मिलने की उम्मीद नहीं है। विशेषज्ञों का कहना है कि पहाड़ी क्षेत्रों में जारी बर्फबारी का असर तराई इलाकों में ठंड के रूप में देखने को मिल रहा है।

आने वाले कुछ दिनों में मौसम में बदलाव के संकेत हैं, जिससे तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव और ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना जताई जा रही है।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *