Breaking News

CM सुरक्षा का दावा कर रहा फर्जी पुलिसकर्मी गिरफ्तार, सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

 

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर न केवल लोगों को गुमराह किया, बल्कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा से जुड़े झूठे दावे भी किए। आरोपी की पहचान निखिल के रूप में हुई है, जो असल में पुलिस विभाग का कर्मचारी नहीं है।

जानकारी के अनुसार, निखिल ने पुलिस की वर्दी पहनकर सचिवालय परिसर में वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। इन वीडियो में वह यह दावा करता दिखा कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी उसके पास है और जो भी उनसे मिलना चाहता है, वह उससे संपर्क कर सकता है। इसके अलावा, उसने आईपीएल मैच के टिकट दिलाने का झांसा देकर लोगों को आकर्षित करने की भी कोशिश की।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और जांच शुरू की गई। जांच में सामने आया कि आरोपी ने पुरानी बस्ती इलाके से पुलिस की वर्दी हासिल की थी और उसका इस्तेमाल कर वह लंबे समय से लोगों को धोखा दे रहा था।

सूत्रों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पहले से ही धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। इससे यह आशंका और मजबूत हो गई है कि वह पहले भी इसी तरह की गतिविधियों में शामिल रहा है।

इस घटना के बाद सचिवालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। बताया जा रहा है कि हाल के समय में कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां फर्जी पहचान के आधार पर लोग सुरक्षा घेरे के अंदर तक पहुंच गए।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी की तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

About Zaman-Admin

Check Also

कॉकरोच जनता पार्टी का संगठन विस्तार, दो नए जोनल प्रभारियों को मिली जिम्मेदारी; 9 राज्यों में बनी समन्वय समिति

  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने देशभर में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *