Breaking News

व्हाइट हाउस का बड़ा ऐलान — जापान करेगा डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल पुरस्कार के लिए नामित।

 


जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करने वाली हैं. इस बात की जानकारी व्हाइट हाउस ने मंगलवार  को एक आधिकारिक बयान जारी करके दी है.

व्हाइट हाउस की प्रेस सेक्रेटरी कैरोलिन लेविट ने शुक्रवार को कहा कि जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची राष्ट्रपति ट्रंप को प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामित करेंगी. व्हाइट हाउस की ओर से इस बात की घोषणा मंगलवार  को टोक्यो में जापानी पीएम साने ताकाइची और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात के बाद की गई है. जिसमें दोनों देशों ने नेताओं ने आर्थिक और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर गंभीर चर्चा की.

ट्रंप से मिलने के बाद बोलीं जापानी प्रधानमंत्री

राजधानी टोक्यो में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई मुलाकात के बाद जापानी प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने पत्रकारों से कहा कि इतने कम समय में ही दुनिया में शांति का माहौल बन गया है. राष्ट्रपति ट्रंप, मैं खुद आपसे बहुत प्रभावित और प्रेरित हुई हूं.

नोबेल शांति पुरस्कार ट्रंप की जिद

जनवरी, 2025 में जब से डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के राष्ट्रपति पद का कार्यभार संभाला, उसके बाद से उनका फोकस प्रतिष्ठित नोबेल शांति पुरस्कार पर केंद्रित रहा है. जिसे हासिल करने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस दौरान दुनिया भर में हुए कई संघर्षों को, जिसमें मई महीने में हुए भारत और पाकिस्तान के बीच हुआ संघर्ष भी शामिल है, समाप्त कर शांति बहाल करने का दावा किया है. हालांकि, नोबेल शांति पुरस्कार के लिए विशेषज्ञों ने उनके दावों का खंडन करते हैं.

कई देश के नेताओं ने ट्रंप को नोबेल के लिए किया नामित

डोनाल्ड ट्रंप के शांति बहाल करने का दावों के बाद दुनिया के कई देशों के नेताओं ने उन्हें नोबेल पीस प्राइज के लिए नामित भी किया है. जिसमें इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू, पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ, गैबोनी के राष्ट्रपति ब्राइस न्गुएमा, कंबोडिया के पीएम हुन मानेट समेत कई देशों के नेता शामिल हैं.

 

About Zaman-Admin

Check Also

दोबारा ठप हुई ईस्ट इंडिया कंपनी, संजीव मेहता की 2010 की पहल भी नहीं बचा सकी कारोबार

ब्रिटिश काल की प्रसिद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी एक बार फिर दिवालिया हो गई है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *