Breaking News

तारिक रहमान ने संभाली जिम्मेदारी, मंत्रियों के बराबर अधिकार वाले सलाहकारों की नियुक्ति

बांग्लादेश के 11वें प्रधानमंत्री के रूप में तारिक रहमान ने शपथ लेने के बाद अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। उन्होंने 10 सलाहकारों की नियुक्ति की है, जिन्हें मंत्री और राज्य मंत्री के समकक्ष दर्जा दिया गया है। इनमें 5 को मंत्री रैंक और 5 को राज्य मंत्री रैंक प्रदान की गई है।

उन्होंने अंतरिम सरकार प्रमुख मोहम्मद यूनुस की जगह पदभार संभाला है।


मंत्री रैंक के सलाहकार

  1. मिर्ज़ा अब्बास उद्दीन अहमद

  2. नज़रुल इस्लाम खान

  3. रूहुल कबीर रिज़वी अहमद

  4. मोहम्मद इस्माइल ज़बीउल्लाह

  5. डॉ. राशिद अल महमूद तितुमीर


राज्य मंत्री रैंक के सलाहकार

  1. हुमायूं कबीर

  2. ब्रिगेडियर जनरल (सेवानिवृत्त) शम्सुल इस्लाम

  3. डॉ. ज़ाहिदुर रहमान

  4. डॉ. महदी अमीन

  5. रेहान आसिफ असद


नई कैबिनेट में कौन-कौन?

प्रधानमंत्री तारिक रहमान की कैबिनेट में कई वरिष्ठ नेताओं को अहम जिम्मेदारियां दी गई हैं:

  • डॉ. खलीलुर रहमान – विदेश मंत्री

  • सलाहुद्दीन अहमद – गृहमंत्री

  • डॉ. अमीर खसरू महमूद – वित्त एवं योजना मंत्री

  • शमा ओबैद – विदेश राज्य मंत्री

इसके अलावा कैबिनेट में मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खोशरू महमूद चौधरी, इकबाल हसन महमूद, मेजर (रिटायर्ड) हाफिज उद्दीन अहमद बीर बिक्रम, निताई रॉय चौधरी (हिंदू नेता), खंडेकर अब्दुल मुक्तदिर दीपेन दीवान (अल्पसंख्यक प्रतिनिधि) समेत कई अन्य नेता शामिल हैं।


राज्य मंत्रियों की सूची

राज्य मंत्रियों में शेख फ़रीदुल इस्लाम, नुरुल हक नूर, यासर खान चौधरी, एमए मुहिथ, बॉबी हज्जाज, अली नेवाज महमूद खैयाम, फरजाना शर्मिन, शमा ओबैद इस्लाम, सुल्तान सलाहुद्दीन टुकू और बैरिस्टर कैसर कमाल सहित कई नाम शामिल हैं।


शपथ ग्रहण समारोह में भारत की मौजूदगी

नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भारत की ओर से ओम बिरला ने प्रतिनिधित्व किया। समारोह में कई देशों के प्रतिनिधि शामिल हुए और तारिक रहमान को प्रधानमंत्री बनने पर बधाई दी।

नई सरकार में सलाहकारों को मंत्रियों के समान शक्तियां दिए जाने को प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।


 

About Zaman-Admin

Check Also

नेपाल में बाढ़ का कहर: किसी की आंखों के सामने बह गया परिवार, किसी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान

  काठमांडू: 26 अगस्त को नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी इलाके में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *