Breaking News

बैंड-बाजे के साथ पुलिस पहुंची हत्यारोपियों के घर: चस्पा की कुर्की की नोटिस, लाउडस्पीकर पर आरोपियों के गिरफ्तारी की अपील – Mainpuri News

 

करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला वृत्यान में राकेश हत्याकांड के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने धारा 82 के तहत बैंड-बाजे के साथ कार्रवाई की। पुलिस जब ढोल-नगाड़े बजाते हुए गांव पहुंची तो आसपास के ग्रामीण और राहगीर भारी संख्या में जुट गए। आरोपिय

.

राकेश हत्याकांड में पहले हो चुकी हैं गिरफ्तारियां

यह मामला करहल थाना क्षेत्र के मोहल्ला देवी रोड स्थित रणवीर सिंह मेमोरियल स्कूल के पास हुई राकेश कुमार की हत्या से जुड़ा है। मृतक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि उनके पति की हत्या अरविंद, पवन, ब्रजेश और तेज प्रताप ने की थी। इनमें से कुछ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन अरविंद और ब्रजेश अभी भी फरार हैं।

पुलिस ने कुर्की का नोटिस चस्पा किया

पुलिस टीम ने न्यायालय के आदेश पर आरोपियों के घरों पर कुर्की वारंट चस्पा किया। ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराते हुए पुलिस ने स्पष्ट किया कि अगर आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करते, तो उनकी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा। यह कार्रवाई क्षेत्राधिकारी संतोष कुमार सिंह और थाना प्रभारी ललित भाटी के नेतृत्व में की गई।

ग्रामीणों में बढ़ी हलचल, चर्चाओं का बाजार गर्म

बैंड-बाजे और भारी पुलिस बल के साथ हुई इस कार्रवाई से पूरे गांव में हलचल मच गई। ग्रामीण पुलिस की कार्रवाई और फरार आरोपियों को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं करते नजर आए। पुलिस ने लोगों से अपील की कि अगर किसी को आरोपियों के बारे में जानकारी हो, तो तुरंत सूचित करें।

आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि आरोपियों के आत्मसमर्पण न करने की स्थिति में न्यायालय के आदेशानुसार आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस का यह तरीका पहली बार देखा गया है, जिससे अपराधियों के प्रति सख्ती का संदेश गया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *