Breaking News

चित्रकूट में दो पंचायतों का निरीक्षण, कसहाई-भौरी में खामियां मिलने पर सुधार के निर्देश

 

 

चित्रकूट में जिला पंचायतराज अधिकारी (डीपीआरओ) ने ग्राम पंचायतों के कामकाज का जायजा लेने के लिए औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्वी विकास खंड की कसहाई और मानिकपुर विकास खंड की भौरी ग्राम पंचायत में कई कमियां सामने आईं, जिन पर तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए।

कसहाई ग्राम पंचायत में सामुदायिक शौचालय और आर.आर.सी. (रूरल रिसोर्स सेंटर) बंद पाए गए। हालांकि गोवर्धन प्लांट संचालित था, लेकिन उसका जनरेटर काम नहीं कर रहा था। इस पर डीपीआरओ ने पंचायत सचिव को निर्देश दिए कि शौचालय की मरम्मत कर उसे जल्द चालू किया जाए। साथ ही, ई-रिक्शा के जरिए घर-घर कूड़ा संग्रहण शुरू कर तीन दिन के भीतर आर.आर.सी. को सक्रिय किया जाए। गोवर्धन प्लांट के जनरेटर की बैटरी चार्ज या बदलकर उसे भी तुरंत चालू करने को कहा गया, ताकि बायोगैस का उपयोग गौशाला में बिजली के लिए हो सके।

वहीं, भौरी ग्राम पंचायत में पंचायत सचिवालय के जनसेवा केंद्र पर इंटरनेट सुविधा का अभाव मिला। यहां भी आर.आर.सी. बंद था और गोवर्धन प्लांट का जनरेटर काम नहीं कर रहा था। डीपीआरओ ने सचिव को तीन दिन के भीतर वाई-फाई कनेक्शन लगवाने और कूड़ा संग्रहण व्यवस्था शुरू कर आर.आर.सी. को चालू करने के निर्देश दिए। इसके अलावा जनरेटर को ठीक कर बायोगैस के उपयोग को सुनिश्चित करने के लिए भी कहा गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और समयबद्ध तरीके से सभी कमियों को दूर करना अनिवार्य होगा।

About Zaman-Admin

Check Also

प्रयागराज की मोनिका गौर को “ग्लैम दिवा क्राउन”, पहले भी जीत चुकी हैं मिसेज़ यूपी

  प्रयागराज की निवासी मोनिका गौर ने एक बार फिर अपने शहर का नाम रोशन …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *