Breaking News

बीमा कंपनी के प्रशासनिक अफसर ने फांसी लगाकर दी जान: दूसरे मकान में साफ-सफाई कराने की बात कहकर निकले, फंदे पर लटकता मिला शव – Kanpur News

कानपुर के चकेरी में बीमा कंपनी के प्रशासनिक अफसर का शव घर में फंदे से लटकता मिला। परिवार के लोग फोन रिसीव नहीं होने पर तलाश करते हुए घर पहुंचे तो उन्हें फंदे पर शव लटकता मिला। सूचना पर चकेरी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम जांच करने पहुंची। प्राथमिक जा

.

डिप्रेशन के चलते उठाया कदम, महीनों से चल रहा था इलाज

मूल रूप से उन्नाव जिले के भगवंतनगर में रहने वाले रवींद्र कुमार (58) ओरिएंटल इंश्योरेंश कंपनी में प्रशासनिक अफसर के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी पत्नी अंजू, बेटा शुभम व बेटी श्रेया है। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चकेरी देहली सुजानपुर केडीए कालोनी में भी उनका एक मकान है। इस मकान के ग्राउंड फ्लोर में किराएदार रहते हैं, जबकि पहली मंजिल पर रवींद्र का ही सामान रखा है। रवींद्र ने पत्नी अंजू से कहा कि दीवाली नजदीक है। काफी समय से देहली सुजानपुर स्थित घर नहीं गए हैं। मकान में साफ-सफाई और उसे देखने के की बात कहकर घर से निकले थे। देर शाम तक घर नहीं लौटे और फोन भी नहीं रिसीव हो रहा था।

इस पर परिजनों ने किराएदार से पूछा तो बताया कि रवींद्र आए तो हैं, लेकिन फर्स्ट फ्लोर पर जाने के बाद कमरा भीतर से बंद है। आवाज लगाने पर भी कोई जवाब नहीं मिल रहा है। परिवार के लोग आनन-फानन में देहली सुजानपुर पहुंचे और दरवाजे की कुंडी तोड़कर भीतर घुसे तो दंग रह गए। रवींद्र का शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।

चकेरी थाना प्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में रवींद्र के खुदकुशी करने की बात सामने आई है। परिजनों ने डिप्रेशन के चलते उनके यह यह कदम उठाने की बात कही है। उनका इलाज भी चल रहा था, लेकिन डिप्रेशन की वजह नहीं बता सके हैं। मंगलवार देर शाम को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *