Breaking News

कनाडा के कैलगरी में घर से मिले पंजाबी दंपति के शव, पुलिस कर रही सीसीटीवी फुटेज खंगालने का काम

 

Canada News: कनाडा के कैलगरी से दुखद खबर सामने आई है, जहां पंजाबी मूल के एक युवा जोड़े के शव उनके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुए हैं. मृतकों की पहचान एकमवीर सिंह और उनकी पत्नी जैसमीन कौर के रूप में हुई है. इस घटना ने स्थानीय पंजाबी समुदाय को हैरान कर दिया है, जबकि पंजाब में उनके पैतृक गांव में शोक की लहर है.

स्थानीय पंजाबी समुदाय के सदस्य जोड़े के परिवार की सहायता करने और कानूनी प्रक्रिया को समझने के लिए पुलिस के संपर्क में हैं. जैसे ही मौत की खबर जगराओं पहुंची, पूरे इलाके में शोक का माहौल छा गया.

रेडस्टोन क्षेत्र में घटना

मृतक जोड़ा उत्तर-पूर्वी कैलगरी के रेडस्टोन क्षेत्र में रहता था. जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जहां उनके शव मिले. शुरुआती जांच के बाद कैलगरी पुलिस सेवा (CPS) ने मामले को संदिग्ध माना और सभी पहलुओं की जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, मृतक जोड़ा मूल रूप से लुधियाना जिले के जगराओं के चौकीमान गांव का रहने वाला था. वह एक बेहतर भविष्य की तलाश में कनाडा चले गए थे, लेकिन उनकी मौत की खबर से उनके परिवार में शोक की लहर है.

पुलिस सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही

कैलगरी पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में किसी भी संभावित आपराधिक पहलू से इनकार नहीं कर रहे हैं. हालांकि, मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक सबूत मिलने के बाद ही सामने आएगा. पुलिस इस समय राहगीरों और सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है. इस घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया है.

About Zaman-Admin

Check Also

दोबारा ठप हुई ईस्ट इंडिया कंपनी, संजीव मेहता की 2010 की पहल भी नहीं बचा सकी कारोबार

ब्रिटिश काल की प्रसिद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी एक बार फिर दिवालिया हो गई है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *