Breaking News

“अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिक्रिया: दिल्ली ब्लास्ट पर चीन का पहला रिएक्शन, सिंगापुर ने कहा आतंकी हमला, कई देशों ने दिखाया चिंता”

 


दिल्ली में लाल किले के गेट नंबर-1 के पास हुए धमाके पर चीन ने मंगलवार (11 नवंबर 2025) को दुख व्यक्त किया है. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने कहा कि हम दिल्ली में हुए घटना से स्तब्ध हैं.” उन्होंने मृतकों और घायलों के परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की. उन्होंने कहा कि उपलब्ध जानकारी के अनुसार इस घटना में किसी चीनी नागरिक के हताहत होने की खबर नहीं है.

भारत में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने भी लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की. इस विस्फोट में सोमवार (10 नवंबर 2025) शाम को 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हुए हैं. शू फेइहोंग ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट से दुखी हूं. पीड़ितों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.”

भारत में रूसी राजदूत डेनिस अलीपोव ने इस घटना पर दुख जताते हुए कहा कि जांच से विस्फोट के कारणों का पता चल जाएगा. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “लाल किले में हुए विस्फोट से स्तब्ध हूं. विश्वास है कि चल रही गहन जांच से घटना के कारणों का पता चल जाएगा. हम पीड़ितों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.”

अमेरिका के विदेश विभाग ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके पर कहा कि वह हालात पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर मदद देने के लिए तैयार है. अमेरिकी विदेश विभाग के दक्षिण और मध्य एशिया मामलों से जुड़े ब्यूरो ने एक्स पर लिखा, “यह घटना दुखद है. हमारी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने परिवार के लोगों को खो दिया है. हम घायलों के जल्दी ठीक होने की कामना करते हैं और हालात पर लगातार नजर रख रहे हैं.”

श्रीलंका, मालदीव और नेपाल ने भी दिल्ली में हुए विस्फोट पर दुख जताया है. श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमार दिसानायके ने कहा, “दिल्ली में हुए विस्फोट की खबर से गहरा दुख हुआ. श्रीलंका भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है. हमारी संवेदनाएं सभी प्रभावितों के साथ हैं.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने कहा कि उन्हें विस्फोट में लोगों की मौत पर गहरा दुख हुआ है. उन्होंने एक्स पर लिखा, “हम शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त करते हैं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. मालदीव इस कठिन समय में भारत के लोगों और सरकार के साथ खड़ा है.”

रिपोर्ट के मुताबिक भारत में सिंगापुर के उच्चायुक्त साइमन वोंग ने दिल्ली के लाल किले के पास हुए ब्लास्ट को आतंकवादी हमला बताया. साइमन वोंग ने कहा, “लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के पीड़ितों और उनके परिवारों के लिए मेरी प्रार्थनाएं. सिंगापुर इस आतंकी घटना की निंदा करता है.”

About Zaman-Admin

Check Also

दोबारा ठप हुई ईस्ट इंडिया कंपनी, संजीव मेहता की 2010 की पहल भी नहीं बचा सकी कारोबार

ब्रिटिश काल की प्रसिद्ध ईस्ट इंडिया कंपनी एक बार फिर दिवालिया हो गई है। यह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *