Breaking News

ईरान पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- ‘अभी और बड़ा अटैक बाकी’

 

मिडिल ईस्ट: पश्चिम एशिया में तनाव एक बार फिर तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच टकराव के बीच अमेरिकी सेना ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के आसपास ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) से जुड़े ठिकानों को निशाना बनाया है। हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को और गंभीर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

ट्रंप ने दावा किया कि अमेरिका की ओर से की गई सैन्य कार्रवाई ईरान की उन गतिविधियों के जवाब में की गई, जिनसे होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव बढ़ा था। उन्होंने कहा कि अमेरिका ने इलाके में ईरान की ओर से कथित तौर पर बिछाई गई बारूदी सुरंगों को हटाने की कार्रवाई भी की है।

ट्रंप ने ईरान को दी और बड़े हमले की चेतावनी

अमेरिकी राष्ट्रपति के मुताबिक, ईरान की तरफ से पहले की गई कार्रवाई का जवाब देने के लिए अमेरिकी सेना ने ये कदम उठाया है। उन्होंने यह भी कहा कि यदि ईरान की ओर से दोबारा अमेरिकी ठिकानों या सैन्य बलों को निशाना बनाया गया, तो जवाब पहले से कहीं ज्यादा कड़ा हो सकता है।

ट्रंप ने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि ईरान के खिलाफ सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई अभी बाकी है। उनके बयान के मुताबिक, आने वाला हमला इतना बड़ा हो सकता है कि ईरान को भारी नुकसान का सामना करना पड़े।

अमेरिकी राष्ट्रपति का यह बयान ऐसे समय आया है, जब होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर पहले से ही क्षेत्रीय तनाव काफी बढ़ा हुआ है। यह इलाका वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

IRGC ने कहा- अमेरिका को जवाब मिलेगा

अमेरिकी हमलों के बाद ईरान की ओर से भी कड़ा रुख सामने आया है। ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) के प्रवक्ता ने अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करते हुए जवाबी कार्रवाई की चेतावनी दी।

ईरानी पक्ष का कहना है कि अमेरिका को अपने हमलों की कीमत चुकानी पड़ेगी। IRGC की ओर से संकेत दिया गया कि अमेरिकी सैन्य बलों और ठिकानों को निशाना बनाकर जवाब दिया जा सकता है।

ईरानी अधिकारियों ने यह भी कहा कि अमेरिकी सेना को क्षेत्र में की गई कार्रवाई का गंभीर परिणाम भुगतना पड़ सकता है और जवाब देने की तैयारी की जा रही है।

कई तटीय इलाकों में धमाकों की खबर

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, ईरान से जुड़े ठिकानों के खिलाफ सैन्य अभियान अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर करीब 12 बजे शुरू किया गया।

ईरान के स्थानीय मीडिया में दावा किया गया कि देश के कई तटीय क्षेत्रों में तेज धमाकों की आवाज सुनी गई। जिन इलाकों से विस्फोटों की खबर सामने आई है, उनमें केशम, जास्क, सिरिक, चाबहार, बंदर अब्बास, कोणारक और मीनाब जैसे क्षेत्र शामिल हैं।

इन घटनाओं के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था और सैन्य गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते आने वाले समय में स्थिति किस दिशा में जाती है, इस पर पूरी दुनिया की नजर बनी हुई है।

About Zaman-Admin

Check Also

नेपाल में बाढ़ का कहर: किसी की आंखों के सामने बह गया परिवार, किसी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान

  काठमांडू: 26 अगस्त को नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी इलाके में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *