Breaking News

अमेठी में तेज रफ्तार बाइक डम्फर से टकराई: बाइक चालक की मौके पर मौत, बेटी गंभीर रूप से घायल – Amethi District News

 

अमेठी में देर रात तेज रफ्तार बाइक सामने जा रहे डम्फर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बेटी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।

.

दरअसल ये पूरा मामला मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के गौरीगंज रोड स्थित बहोरखा गांव के पास का है जहां देर रात बगिया कैलाश गांव का रहने वाला 45 वर्षीय रामसुंदर कश्यप पुत्र सोहनलाल अपनी 20 वर्षीय बेटी प्रिया के साथ कहीं जा रहा था। बहोरखा गांव के पास रामसुंदर की टीवीएस स्पोर्ट बाइक सामने जा रहे डम्फर से टकरा गई।

हादसे में रामसुंदर की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बेटी प्रिया गंभीर रूप से घायल हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और प्रिया को इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है, और मामले में विधिक कार्रवाई करने में जुट गई है।

पूरे मामले पर मुसाफिरखाना एसएचओ विवेक सिंह ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। परिजनों की तरफ से कोई तहरी नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्जकर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *