Breaking News

सीनियर हैंडबॉल में वाराणसी का दबदबा, अलीगढ मंडल को हराया: 11-3 से दी मैच में शिकस्त, 10 मिनट में किए वाराणसी मंडल ने 7 गोल – Varanasi News

अलीगढ (सफेद जर्सी) ने गोल के काफी प्रयास किए पर सफल नहीं हो पाई।

वाराणसी मंडल की हैंडबॉल टीम लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रही है। मुरादाबाद में चल रही सीनियर स्टेट हैंडबॉल प्रतियोगिता के लीग मैच में अलीगढ मंडल को बड़े अंतर से हरा दिया। नेशनल खिलाड़ियों से सुसज्जित वाराणसी की टीम ने 11 गोल किए। जवाब में अलीगढ़ मंडल की टीम

.

शुरुआत से ही बना ली थी मैच पर पकड़ वाराणसी मंडल ने मंगलवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय सीनियर राज्य महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में अलीगढ़ मंडल को 11-3 गोल से पराजित कर अपना विजय क्रम जारी रखा है। मुरादाबाद के सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में खेले गए इस मैच में वाराणसी मंडल की टीम ने आक्रमण की शुरुआत बायें छोर से की। आक्रमण की कमान राष्ट्रीय खिलाड़ी रेशमा यादव और प्रीति यादव ने संभाली। पहले 10 मिनट में छह गोल कर अलीगढ़ मंडल को बैक फुट पर ला दिया। हाफ टाइम तक वाराणसी मंडल की टीम 7-1 से आगे थी।

दूसरे हाफ में शिवांगी और नैना ने किया आक्रमण मैच के दूसरे हाफ में आक्रमण की जिम्मेदारी शिवांगी पांडेय और नैना यादव के कंधों पर थी। दोनों ने अलीगढ़ की डिफेंस लाइन में आई दरार का लाभ उठाते गए कई गोल किया। मैच समाप्त होने की जब लंबी सीटी बजी तब तक वाराणसी मंडल की टीम 11-3 गोल से आगे हो चुकी थी। वाराणसी मंडल की गोलकीपर उषा प्रजापति ने कई मौके पर अलीगढ़ मंडल के आक्रमण को बेकार कर दिया। वाराणसी मंडल की तरफ से रेशमा यादव, शिवांगी पांडेय व प्रीति यादव ने दो-दो गोल किया। अंतिमा मौर्या, काजल पटेल, नैना यादव, सुहानी व प्रीति पटेल ने एक-एक गोल किया।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *