Breaking News

मिचेल स्टार्क की IPL 2026 में वापसी तय, इस दिन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल सकते हैं पहला मैच

आईपीएल 2026 के बीच दिल्ली कैपिटल्स के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से फिटनेस क्लियरेंस मिल गई है, जिससे उनके जल्द मैदान पर लौटने का रास्ता साफ हो गया है।

लंबे समय से कंधे और कोहनी की चोट से जूझ रहे स्टार्क अब पूरी तरह फिट माने जा रहे हैं और भारत में टीम के साथ जुड़कर अभ्यास भी शुरू करेंगे।

कब होगी मैदान पर वापसी?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिचेल स्टार्क 1 मई को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आईपीएल 2026 का अपना पहला मैच खेल सकते हैं। यह मैच दिल्ली कैपिटल्स का इस सीजन नौवां मुकाबला होगा।

दिल्ली का अब तक का प्रदर्शन
दिल्ली कैपिटल्स ने अब तक 6 मुकाबले खेले हैं, जिनमें 3 जीत और 3 हार के साथ टीम के 6 अंक हैं। टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। कप्तान अक्षर पटेल की अगुवाई में टीम ने शुरुआती दो मैच जीतकर शानदार शुरुआत की थी, लेकिन पिछले चार मैचों में सिर्फ एक ही जीत हासिल कर सकी है।

स्टार्क ने आलोचनाओं पर दिया जवाब
आईपीएल 2026 शुरू होने से पहले कई विदेशी खिलाड़ियों के नाम वापस लेने की खबरें आई थीं, जिसमें मिचेल स्टार्क को लेकर भी चर्चाएं तेज थीं। इस पर खुद स्टार्क को सामने आकर सफाई देनी पड़ी थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे टूर्नामेंट से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि चोट से उबर रहे हैं। साथ ही, उन्होंने अपने बारे में फैलाई जा रही गलत खबरों पर भी नाराजगी जताई थी।

गौरतलब है कि आईपीएल 2025 में स्टार्क ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 11 मैचों में 14 विकेट लेकर अहम योगदान दिया था। अब उनकी वापसी से टीम की गेंदबाजी और मजबूत होने की उम्मीद है।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *