Breaking News

मिर्जापुर में भीषण हादसा: ट्रक–बोलेरो टक्कर में 11 की मौत, नरेंद्र मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

 

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर दिया। ड्रमंडगंज घाटी में हुए इस भीषण दुर्घटना में कुल 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि टक्कर के बाद एक बोलेरो वाहन में आग लग गई, जिसमें सवार 9 लोग जिंदा जल गए।

बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 8:30 बजे चार वाहनों के बीच जोरदार टक्कर हुई। टक्कर के बाद बोलेरो में आग भड़क उठी और उसमें बैठे लोग बाहर नहीं निकल सके। वहीं, एक अन्य कार के चालक और ट्रक के खलासी की वाहन के नीचे दबकर मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव दल ने काफी प्रयासों के बाद बोलेरो से जले हुए 9 शव बाहर निकाले, जबकि क्षतिग्रस्त ट्रक और कार में फंसे दो अन्य शवों को भी बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार, अधिकांश मृतकों की पहचान कर ली गई है।

इस हादसे पर द्रौपदी मुर्मू ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना जताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

वहीं, नरेंद्र मोदी ने भी घटना पर दुख जताया है। प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है।

प्रशासन का कहना है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

About Zaman-Admin

Check Also

5 साल में 22 राज्यों में बदले सीएम, जानिए जीत के बाद भी क्यों बदले गए चेहरे

  देश में पिछले पांच वर्षों के दौरान हुए विधानसभा चुनावों में कई ऐसे उदाहरण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *