Breaking News

‘पाताल लोक’ के हैं फैन तो इन 5 क्राइम-थ्रिलर का हो जाएगा नशा, पल-पल मिलेगा सस्पेंस

 

Image Source : INSTAGRAM
जयदीप अहलावत और डिंपल कपाड़िया।

क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘पाताल लोक’ का दूसरा सीजन हाल ही में अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हुआ और ये धूम मचा रहा है। सोशल मीडिया पर इसके खूब चर्चा हो रहे हैं। इसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। जयदीप अहलावत, इश्वाक सिंह, तिलोत्तमा शोम और गुल पनाग ने अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया है। सीरीज में पल-पल आने वाला सस्पेंस और हर मोड़ पर गहराते क्लाइमैक्स ने लोगों को काफी उत्साहित किया। पाताल लोक सीजन 2 देखने के बाद क्या आपको ये जोनर पसंद आने लगा है तो अब हम आपके लिए ऐसी ही और सीरीज लिस्ट लाए हैं, जिसे देखने के बाद आपको ऐसा ही मजा मिलने वाला है। ओटीटी पर मौजूद 5 क्राइम थ्रिलर सीरीज जो आपको जरूर देखनी चाहिए।

सास बहू और फ्लेमिंगो

‘सास बहू और फ्लैमिंगो’ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर मौजूद है। राधिका मदान, डिंपल कपाड़िया, ईशा तलवार, नसीरुद्दीन शान और उदित अरोड़ा जैसे सितारे इसमें लीड रोल में हैं। अफीम के गैर कानूनी धंधे के इर्द-गिर्द कहानी घूमती है। आरतों का एक समूह इस धंधे को चलाता है। शो के बीच कई ऐसे मोड़ आते हैं जो रोंगटे खड़े कर देते हैं। इस सीरीज को साल 2023 में बेस्ट फिल्मफेयर ओटीटी सीरीज का अवॉर्ड भी हासिल है।

फर्जी

अमेजन प्राइम वीडियो पर राज और डीके की एक और लोकप्रिय सीरीज ब्लैक कॉमेडी क्राइम थ्रिलर ‘फर्जी’ है। इसमें शाहिद कपूर, विजय सेतुपति, के के मेनन और राशि खन्ना मुख्य भूमिका में हैं। यह शो सनी नामक एक गरीब लड़के के इर्द-गिर्द घूमता है, जो नकली नोट बनाने का फैसला करता है। एक गैंगस्टर और एक पुलिसवाला उसके रास्ते में चुनौतियां खड़ी करता है। फैंस अब इसके दूसरे सीजन के अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

असुर

‘असुर’ जियोसिनेमा पर एक आकर्षक साइकोलॉजिक क्राइम थ्रिलर है। यह एक पूर्व फोरेंसिक विशेषज्ञ निखिल नायर के बारे में है, जो एक सीरियल किलर को पकड़ने के लिए अपने गुरु के साथ मिलकर काम करता है। कलाकारों में अरशद वारसी, बरुन सोबती, अनुप्रिया गोयनका और रिधि डोगरा शामिल हैं। शो के दो सीजन स्ट्रीम हो रहे हैं।

क्रिमिनल जस्टिस

क्रिमिनल जस्टिस एक क्राइम थ्रिलर लीगल ड्रामा है जो न्याय प्रणाली से निपटने के लिए अलग-अलग लोगों की यात्रा को दर्शाता है। शो के तीन भाग डिज्नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हो चुके हैं। इन सभी में पंकज त्रिपाठी ने अभिनय किया है।

द फैमिली मैन

राज और डीके द्वारा निर्मित द फैमिली मैन, अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध एक मनोरंजक सीरीज है। यह मनोज बाजपेयी के किरदार श्रीकांत तिवारी की कहानी है, जो एक शादीशुदा व्यक्ति है और उसके दो बच्चे हैं। वह एक सीक्रेट एजेंट के रूप में काम करता है। फिलहाल इसके 2 सीजन स्ट्रीम के लिए उपलब्ध हैं और तीसरा सीजन जल्द ही रिलीज होने वाला है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *