Breaking News

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की जीवन गाथा दिखाएगी भाजपा: जन्म शताब्दी वर्ष में बनेगी डॉक्यूमेंट्री, अलीगढ़ के पुराने नेताओं से मांगे जा रहे फोटो-वीडियो – Kol News

26 से 31 जनवरी तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं से अटल जी के साथ के पुराने फोटो और वीडियो एकत्र किए जाएंगे।

भारतीय जनता पार्टी पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की विरासत को संजोने में जुट गई है। पार्टी अटल जन्म शताब्दी वर्ष के अवसर पर एक विशेष डॉक्यूमेंट्री का निर्माण कर रही है। इस डॉक्यूमेंट्री के लिए 26 से 31 जनवरी तक पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्

.

उत्तर प्रदेश में अटल जी का विशेष संबंध रहा है। वे लखनऊ, बनारस, अयोध्या, प्रयागराज, कानपुर, आगरा, मथुरा और अलीगढ़ सहित कई जिलों में सक्रिय रहे। भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य के अनुसार, इस अभियान के दौरान पार्टी के लिए समर्पित पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान पदाधिकारी इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के घर जाकर उनका सम्मान करेंगे।

तैयार की जाने वाली डॉक्यूमेंट्री को पूरे साल विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदर्शित किया जाएगा। इसे देश के अन्य राज्यों में भी भेजा जाएगा। यह पहल 25 जनवरी को संविधान गौरव अभियान के समापन के बाद शुरू होगी। इस डॉक्यूमेंट्री के माध्यम से अटल जी के जीवन और उनके योगदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *