यह तस्वीर अभिमन्यु ईश्वरन की है।
इकाना स्टेडियम में ईरानी ट्रॉफी के चौथे दिन का मैच शुरू हो गया है। तीसरे दिन खेल खत्म होने तक तक नाबाद रहे रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन और ध्रुव जुरैल क्रीज पर पहुंच चुके हैं।
.
अभिमन्यु ने चौथे दिन मैच शुरू होने से पहले से कहा कि दो से ढाई सेशन तक बैटिंग करने के बाद हम मुंबई के दिए स्कोर तक पहुंच जाएंगे। दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक तापमान इकाना में सबसे अधिक गर्म रहेगा।
टीम का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 289 रन है। रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाजों ने मैच के तीसरे दिन तक 74 ओवर बैटिंग की है। आज के मैच में रेस्ट ऑफ इंडिया को मुंबई के स्कोर से आगे निकलने के लिए 248 रन चाहिए।
212 बाल पर 151 रन बनाकर खेल रहे अभिमन्यु ईश्वरन दोहरा शतक लगाने का प्रयास करेंगे। साथ ही टीम के टोटल को भी बढ़ाने पर भी उनका जोर रहेगा, जबकि दो विकेट ले चुके मुंबई के गेंदबाज मोहित अवस्थी और एक- एक विकेट ले चुके तनुष काटियान और मोहम्मद जुनैद रेस्ट ऑफ इंडिया के बचे विकेट झटक कर टीम को बढ़त दिलाने के प्रयास में रहेंगे।
यह तस्वीर ईरानी ट्रॉफी के मैच की है।
रेस्ट ऑफ इंडिया के गिरते रहे विकेट
मैच के तीसरे दिन रेस्ट ऑफ इंडिया के बल्लेबाज अच्छे इंटेंट में नजर आए, लेकिन बड़ी पार्टनरशिप बल्लेबाज नहीं कर पाए। कप्तान ऋतुराज गायकवाड 9 ही रन बना सके, लेकिन अभिमन्यु ईश्वरन ने साई सुदर्शन के साथ पारी संभाली ली। दोनों ने टीम का स्कोर 100 रन के पार पहुंचा दिया। सुदर्शन 32 रन बनाकर आउट हुए और दोनों के बीच 87 रन की पार्टनरशिप टूटी। देवदत्त पडिक्कल भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और 16 रन बनाकर आउट हो गए।

यह तस्वीर अभिमन्यु ईश्वरन की है।
ईशान किशन ने अभिमन्यु के साथ मिलकर टीम का स्कोर 200 के पार पहुंचाया 158 रन के स्कोर पर 3 विकेट गंवाने के बाद रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए ईश्वरन और ईशान किशन ने पार्टनरशिप की। दोनों ने टीम का स्कोर 200 रन के पार पहुंचाया ही था कि किशन 38 रन बनाकर आउट हो गए। इसी बीच ईश्वरन अपनी सेंचुरी पूरी कर चुके थे। तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक ईश्वरन ने ध्रुव जुरेल के साथ 61 रन की पार्टनरशिप कर ली । ईश्वरन 151 और जुरेल 30 रन बनाकर नॉटआउट लौटे। मुंबई से मोहित अवस्थी ने 2 विकेट लिए, जबकि जुनैद खान और तनुष कोटियान को 1-1 सफलता मिली।
रेस्ट ऑफ इंडिया ने टॉस जीतकर पहले की फील्डिंग
रणजी चैंपियन मुंबई ने बुधवार को टॉस हारकर रेस्ट ऑफ इंडिया के खिलाफ पहले बैटिंग की। टीम ने तीसरे दिन के पहले सेशन तक बैटिंग की और 537 रन बनाए। सरफराज खान 222 रन बनाकर नॉटआउट रहे। जबकि श्रेयस अय्यर, अजिंक्य रहाणे और तनुष कोटियान ने फिफ्टी जड़ी।
मुकेश कुमार ने झटके पांच विकेट
मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए तीसरे दिन मुंबई ने 536/9 के स्कोर से अपनी पारी आगे बढ़ाई, टीम अपने स्कोर में एक ही रन जोड़ सकी और ऑलआउट हो गई। सरफराज 222 रन बनाकर नॉटआउट रहे, वहीं जुनैद खान खाता भी नहीं खोल सके। रेस्ट ऑफ इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने 5 विकेट लिए। यश दयाल और प्रसिद्ध कृष्णा को 2-2 विकेट मिले, वहीं एक सफलता ऑफ स्पिनर सारांश जैन को मिली।
Source Agency News
Zaman Times