Breaking News

‘आप की अदालत’ में आचार्य प्रमोद कृष्णम, देखिए शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर

 

Image Source : INDIA TV
‘आप की अदालत’ में आचार्य प्रमोद कृष्णम,

Aap Ki Adalat: देश के सबसे चर्चित और लोकप्रिय टीवी शो ‘आप की अदालत’ में इस बार इंडिया टीवी के एडिटर इन चीफ रजत शर्मा के मेहमान हैं आचार्य प्रमोद कृष्णम। प्रमोद कृष्णम कल्कि धाम के पीठाधीश्वर के रूप में जाने जाते हैं। राजनीति में भी उनका दखल रहा है। प्रमोद कृष्णम कांग्रेस के टिकट से दो बार लोकसभा चुनाव लड़ चुके हैं। पहली बार 2014 में और दूसरी बार 2019 में। हालांकि दोनों बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। अब वे कांग्रेस छोड़ चुके हैं। ‘आप की अदालत’ में उन्होंने जनता के वकील रजत शर्मा के सभी सवालों का खुलकर जवाब दिया। आप की अदालत का यह पूरा मुकदमा आप इंडिया टीवी पर शनिवार रात 10 बजे देख पाएंगे।

हीरो बनने मुंबई गए थे, फिर क्या हुआ?

आप की अदालत में आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सनातन धर्म की बात की, भारत माता की जय के नारे लगाए और फिर ये भी बताया कि वो पैगंबर मोहम्मद साहब की शान में गीत क्यों गाते हैं, नबी को अपना क्यों बताते हैं। आचार्य प्रमोद कृष्णम ने अपनी जवानी के दिनों के दिलचस्प किस्से भी सुनाए। वे हीरो बनने मुंबई गए थे और फिर उन्होंने गाने लिखे। बाद में अपने आश्रम में हेमा मालिनी, रति अग्निहोत्री और पद्मिनी कोल्हापुरी जैसी अभिनेत्रियों को बुलाया। एक बड़ी कॉन्ट्रोवर्सी तब हुई जब आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मोनिका बेदी को आमंत्रित किया। आप की अदालत में उनसे इन सारी बातों पर सफाई मांगी गई।

आप की अदालत’ के नाम दर्ज हैं कई बड़े कीर्तिमान

बता दें कि ‘आप की अदालत’ में करीब 200 जानी-मानी हस्तियां अपनी मौजूदगी दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो ‘आप की अदालत’ के वीडियो 175 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक कीर्तिमान है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ इकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर बॉलिवुड के 3 सुपरस्टार्स आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

मदन मित्रा ने अभिषेक बनर्जी पर कसा तंज, बोले- उनका कद भगवान से भी ऊंचा

  तृणमूल कांग्रेस (TMC) के सांसद अभिषेक बनर्जी की कलकत्ता हाईकोर्ट के न्यायाधीशों को लेकर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *