Breaking News

महराजगंज में शादी समारोह में फायरिंग: एक युवक को लगी गोली, बारातियों के स्वागत के दौरान हुई घटना – Maharajganj News

महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक मैरिज हॉल में बीती रात एक मांगलिक कार्यक्रम में हर्ष फायरिंग के दौरान एक व्यक्ति को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। जहां घायल को इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, वहीं मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना क

.

शहर में एक मैरिज हॉल में मंगलवार को देर रात शादी समारोह में हर्ष फायरिंग की जा रही थी। इस बीच एक घराती के पैर में गोली लग गई। उसे शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बारातियों के स्वागत के दौरान फायरिंग

घुघली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव से कन्या पक्ष के लोगों ने शहर के एक मैरिज हॉल में शादी का इंतजाम किया था। कन्या पक्ष से राजन तिवारी भी बरातियों का स्वागत कर रहे थे। शादी में परिवार के सभी सदस्य आए हुए थे। बारात जैसे ही पहुंची, वर पक्ष के लोगों को माला पहनाया जा रहा था। इस बीच किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान राजन तिवारी के पैर में गोली लग गई।

बारात जयप्रकाश नगर मोहल्ले से आई थी। सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार राय बताया की गोली से घायल युवक का एक निजी अस्पताल मे इलाज चल रहा है, प्रकरण में जांच पड़ताल की जा रही है। जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *