Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में समीकरण बदले, श्रीलंका की हार से पाकिस्तान पर दबाव बढ़ा; न्यूजीलैंड को बड़ा फायदा

 

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 61 रनों से हराकर सेमीफाइनल की दौड़ को रोमांचक बना दिया। इस नतीजे का सबसे बड़ा असर पाकिस्तान पर पड़ा है, जिसकी राह अब कठिन हो गई है।

श्रीलंका बाहर, पाकिस्तान पर दबाव

ग्रुप-2 में मौजूद श्रीलंका की हार के साथ ही वह टूर्नामेंट से बाहर हो गई। पाकिस्तान की उम्मीद थी कि न्यूजीलैंड अपने बाकी दोनों मैच हार जाए, लेकिन कीवी टीम की इस जीत ने समीकरण बदल दिए। अब सेमीफाइनल की रेस न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच सिमट गई है, जबकि इंग्लैंड पहले ही अंतिम-4 में जगह बना चुका है।

पॉइंट्स टेबल का गणित

दोनों टीमों ने अब तक 2-2 मैच खेले हैं।

अगर दोनों टीमें अपना-अपना आखिरी मैच जीतती हैं, तो न्यूजीलैंड 5 अंकों के साथ सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगा, जबकि पाकिस्तान 3 अंकों पर रहकर बाहर हो जाएगा।

अब क्या है पाकिस्तान की उम्मीद?

न्यूजीलैंड का आखिरी मुकाबला इंग्लैंड से है।

  • यदि न्यूजीलैंड यह मैच हार जाए और

  • पाकिस्तान अपने अंतिम मैच में श्रीलंका को हरा दे,

तो दोनों टीमों के 3-3 अंक हो जाएंगे। ऐसे में फैसला नेट रन रेट से होगा।

हालांकि, न्यूजीलैंड की स्थिति ज्यादा मजबूत है क्योंकि उसे क्वालीफाई करने के लिए किसी अन्य टीम के नतीजों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

अब देखना दिलचस्प होगा कि ग्रुप-2 से इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम कौन बनती है।

About Zaman-Admin

Check Also

एशियन गेम्स में सीमा कुमारी ने कांस्य पदक जीता, PM मोदी ने दी बधाई; कहा- देश को आप पर गर्व है

  एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए एथलेटिक्स से एक अच्छी खबर सामने आई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *