Breaking News

सफल हो रहा है दैनिक भास्कर का नो प्लास्टिक अभियान: भास्कर टीम को शहर में मिल रहा है भरपूर जनसमर्थन – Agra News

 

आगरा में शुरू की गई दैनिक भास्कर एप की नो प्लास्टिक मुहिम असरदार साबित हो रही है। शहर के लोग अभियान की सराहना कर रहे हैं। प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प ले रहे हैं। भास्कर टीम ने प्रमुख स्कूलों में पहुंचकर स्टाफ को जूट बैग्स भेंट किए।

.

प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग रोकने के लिए शुरू की गई दैनिक भास्कर की मुहिम कारगर साबित हो रही है। लोगों की सोच बदल रही है। लोग प्लास्टिक के उपयोग से खुद तो दूरी बना ही रहे हैं। जानकारों से भी प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील कर रहे हैं। दैनिक भास्कर टीम ने राजकमल इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल नीलम चाहर से मुलाकात की। उन्हें दैनिक भास्कर की पहल पर्यावरण और प्रदूषण की जानकारी दी। भास्कर एप एप्लिकेशन के बारे में भी बताया। स्कूल स्टाफ ने अभियान की सराहना की। कहा कि वो स्कूल के सभी छात्रों को भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे। टीम ने स्कूल में मौजूद स्टाफ के बीच जूट बैग्स का वितरण किया। सभी से प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की।

राजकमल इंटर कॉलेज में स्टाफ को भेंट किए गए जूट बैग्स

स्कूल प्रधानाचार्य को टीम ने भेंट किया जूट बैग

स्कूल प्रधानाचार्य को टीम ने भेंट किया जूट बैग

जपनाम हॉस्पिटल पहुंची दैनिक भास्कर टीम

दैनिक भास्कर टीम ने जपनाम हॉस्पिटल पहुंचकर स्वामी डॉ गुरदीप सिंह से मुलाकात की। उन्हें दैनिक भास्कर एप के अभियान के बारे में जानकारी दी। टीम ने स्टाफ के बीच जूट बैग्स का वितरण किया। सभी से पर्यावरण संरक्षण के लिए एक पेड़ लगाने की अपील की। सभी को जागरुक किया कि प्लास्टिक के उपयोग से पर्यावरण प्रभावित हो रहा है। प्लास्टिक का सेवन कर जानवरों की जान जा रही है। टीम ने सभी से प्लास्टिक का उपयोग न करने की अपील की। जिस पर सभी ने टीम को भरोसा दिलाया कि वो प्लास्टिक का प्रयोग बिल्कुल नहीं करेंगे।

जपनाम हॉस्पिटल में जूट बैग वितरण करती भास्कर एप टीम

जपनाम हॉस्पिटल में जूट बैग वितरण करती भास्कर एप टीम

स्कूल प्रधानाचार्य को टीम ने भेंट किया जूट बैग

स्कूल प्रधानाचार्य को टीम ने भेंट किया जूट बैग

स्कूल-कॉलेज में टीम को मिला जबरदस्त समर्थन

दैनिक भास्कर एप टीम ने ज्ञान भारती इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य नीलम, खालसा इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कुलदीप जैन, ज्ञान भारती अंग्रेजी माध्यम की प्रधानाचार्य सिम्मी, ज्ञान भारती गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रिया और जी एल पब्लिक स्कूल की प्रिंसिपल रुबिना खान से मुलाक़ात की। टीम ने सभी को दैनिक भास्कर एप के नो प्लास्टिक अभियान के बारे में जानकारी दी। सभी को दैनिक भास्कर एप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। सभी से पर्यावरण संरक्षण के उपाय अपनाने की अपील की। टीम ने सभी को जूट बैग्स भेंट किए। सभी ने दैनिक भास्कर एप के अभियान की सराहना की। भविष्य में प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग न करने का संकल्प लिया।

स्कूल स्टाफ और छात्राओं को टीम ने भेंट किए जूट बैग्स

स्कूल स्टाफ और छात्राओं को टीम ने भेंट किए जूट बैग्स

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *