आजमगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा, एक की मौत तीन घायल।
आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना अंतर्गत पटवध सरैया बाजार स्थित शिव मंदिर के पास गुरुवार को रात 12 बजे आजमगढ़ जा रही स्विफ्ट कार सामने जा रही ट्रक में घुस गई। जिससे कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
.
यह टक्कर इतनी जोर थी। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि ट्रक में टक्कर लगने के बाद भी 200 मीटर से अधिक दूरी तक स्विफ्ट फिसलते हुए चली गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद ट्रक चालक नहीं गाड़ी रोककर कार को निकालने का प्रयास किया। पर कार नहीं निकली। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस से जेसीबी मंगवा कर ट्रक के पीछे से कार को बाहर निकलवाया। इस घटना में कर में बैठे चार लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया। जहां इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन घायलों का इलाज चल रहा है।
तेरहवीं से लौटते समय हुआ हादसा
आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले बाबूलाल जायसवाल गुलाब जायसवाल सुनील श्रीवास्तव और राधेश्याम यादव बिलरियागंज स्थित सरवन यादव की माता की 13वीं में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। कार्यक्रम में शामिल होकर देर रात सब लोग आजमगढ़ आ रहे थे।
इसी दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया। चारों घायलों में से सुनील श्रीवास्तव को आजमगढ़ के डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया जबकि राधेश्याम यादव को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे परिवार में मातम पसर गया है। पुलिस ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कार्रवाई करने में जुट गई है।
Source Agency News
Zaman Times