Breaking News

Muzaffarnagar में ‘मिशन शक्ति 5.0’ के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, महिलाओं को सुरक्षा और अधिकारों की दी गई अहम जानकारी

 

मुजफ्फरनगर में ‘मिशन शक्ति 5.0’ (द्वितीय चरण) और नवरात्रि सप्ताह के अवसर पर महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लक्ष्मण विहार स्थित राजवंशी सभा भवन में वैश्य अग्रवाल राजवंश सभा और व्यापारियों की आवाज व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप और पुलिस अधीक्षक (अपराध) इंदु सिद्धार्थ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। इनके साथ क्षेत्राधिकारी नई मंडी राजू कुमार साव, थाना प्रभारी बृजेश शर्मा और महिला थाना प्रभारी संगीता डागर सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

इस दौरान एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ ने ‘मिशन शक्ति’ अभियान के उद्देश्यों पर विस्तार से जानकारी देते हुए महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों, सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों और विभिन्न हेल्पलाइन सेवाओं के बारे में जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना डर के पुलिस से संपर्क करें। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि महिलाएं खुद जागरूक बनें और समाज की अन्य महिलाओं को भी जागरूक करने में योगदान दें।

नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करते हुए सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त समाज की आधारशिला होती है।

कार्यक्रम की संयुक्त अध्यक्षता अनीता राजवंशी और राजेंद्र प्रसाद गर्ग ने की, जबकि संचालन शलभ गुप्ता और गुंजन गर्ग ने किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित महिलाओं ने इस तरह के आयोजनों की सराहना करते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

About Zaman-Admin

Check Also

बदायूं की गौशालाओं में गोवंशों की मौत से मचा हड़कंप, अभिगांव में 20 की गई जान; NGO पर कार्रवाई की तैयारी

  बदायूं: जिले की कई गौशालाओं में गोवंशों की मौत की खबर सामने आने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *