Breaking News

तेज रफ्तार आर्टिका कार ने ली जान: टक्कर लगते ही पलटा ई-रिक्शा, चालक की जिला अस्पताल में मौत – Jaunpur News

एक्सीडेंट में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई।

जौनपुर में एक दर्दनाक सड़क हादसे में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जौनपुर-रायबरेली हाईवे पर इटहरा गांव के पास बीती शाम को यह घटना हुई, जब तेज रफ्तार आर्टिका कार ने ई-रिक्शा को पीछे से टक्कर मार दी।

.

पकड़ी गोदाम मोहल्ले के 50 वर्षीय स्वामीनाथ गौतम अपनी ई-रिक्शा से प्रतापगढ़ की ओर जा रहे थे। इटहरा के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार आर्टिका ने उनकी ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिससे रिक्शा पलट गया और स्वामीनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शुरू की मामले की जांच घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल स्वामीनाथ को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुंगराबादशाहपुर पहुंचाया। हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान बीती रात उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्र ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। स्वामीनाथ की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *