Breaking News

अभिनव अरोड़ा कौन हैं; जिनको संत रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया, जानें सब कुछ

 

Image Source : FACEBOOK/ANI
अभिनव अरोड़ा को संत रामभद्राचार्य ने मंच से उतार दिया

नई दिल्ली: बीते कुछ समय से एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें संत रामभद्राचार्य मंच से एक छोटे बच्चे को नीचे उतार देते हैं। जबकि ये बच्चा कीर्तन कर रहा होता है और भगवान का जयकारा लगा रहा होता है। इस बच्चे का नाम अभिनव अरोड़ा है, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी खूब होता है और सोशल मीडिया यूजर्स के द्वारा ट्रोल भी किया जाता है। रामभद्राचार्य ने बाल संत अभिनव अरोड़ा को अपने एक वीडियो में ‘मूर्ख बच्चा’ भी बताया।

रामभद्राचार्य ने क्या कहा?

रामभद्राचार्य ने बच्चों द्वारा प्रवचन देने को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया। उन्होंने अभिनव अरोड़ा को लेकर कहा कि वह तो मूर्ख है। वो कहता है कि कृष्ण उसके साथ पढ़ते थे। क्या भगवान उसके साथ पढ़ेंगे? मैंने तो वृंदावन में भी उसे बहुत डांटा था।

कौन हैं अभिनव अरोड़ा?

अभिनव अरोड़ा की छवि एक बाल संत की है। वह अक्सर भगवान के प्रति अपनी भक्ति के वीडियो सोशल मीडिया पर डालते हैं। उनकी पहचान एक यूट्यूबर, इंफ्यूलेंसर और भक्त की है। सोशल मीडिया पर उन्हें लाखों लोग फॉलो करते हैं और उनकी बातों को ध्यान से सुनते हैं। अभिनव तमाम आध्यात्मिक यात्राएं करते हैं और भक्ति में मगन होकर डांस करते हुए भी नजर आते हैं। वह भगवान कृष्ण और राधा के अनन्य भक्त होने का दावा करते हैं।

मिली जानकारी के मुताबिक, अभिनव अरोड़ा महज 10 साल के हैं। वह एक आध्यात्मिक वक्ता भी हैं और यूट्यूब पर उनके तमाम वीडियोज भी हैं। बड़े-बड़े लोग अभिनव को काफी फॉलो करते हैं और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाते हैं।

क्यों हुई अभिनव को लेकर विवाद की शुरुआत?

दरअसल अभिनव अरोड़ा अपनी आध्यात्मिक यात्रा की वजह से सोशल मीडिया पर काफी वायरल होते थे और लोग उन्हें देखना पसंद करते थे। इसी बीच एक यूट्यूब चैनल ‘ओनली देसी’ ने अभिनव की आलोचना करते हुए वीडियो बनाए, जिसमें इस चैनल ने आरोप लगाया कि अभिनव के वक्तव्य उनके पिता से प्रेरित हैं। इस चैनल ने अभिनव की आध्यात्मिक यात्रा पर भी संदेह किया। जिसके बाद यूट्यूब पर तमाम चैनलों ने अभिनव की आलोचना करनी शुरू कर दी और अभिनव को ट्रोल किया जाने लगा।

ये मामला अभी पूरी तरह थमा भी नहीं था कि संत रामभद्राचार्य ने भी अभिनव को अपने मंच से नीचे उतार दिया। जिसके बाद अभिनव ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

लाखों फॉलोअर्स के बाद भी क्यों बढ़ रहा तनाव? सोशल मीडिया स्टार्स की जिंदगी का कड़वा सच

  Social Media & Mental Health: सोशल मीडिया की दुनिया बाहर से जितनी चमकदार दिखाई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *