Breaking News

सहारनपुर में युवक को कार ने रौंदा…मौत: ढाबा से टहलता हुआ सड़क के डिवाइडर पर बैठा गया था, बैचेनी की थी हालत – Saharanpur News

सहारनपुर में सड़क के डिवाइडर पर बैठा युवक कार की चपेट में आ गया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उसकी मौत हो गई। युवक उत्तराखंड का रहने वाला था। पुलिस ने श

.

स्टेट हाइवे पर गांव साखन के पास एक ढाबे पर युवक को बैचेनी हुई। युवक पहले इधर-उधर टहलता रहा। फिर सड़क डिवाइडर पर बैठ गया। मुजफ्फरनगर की ओर से एक कार आई और युवक उसकी चपेट में आ गया। युवक को गंभीर चोट आई और वो घायल हो गया। ढाबा पर बैठे लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। पुलिस को इसकी सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को सीएचसी में भर्ती कराया। नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में देर रात को युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान पिंकू के रूप में हुई। मृतक उत्तराखंड के थाना झबरेड़ा का रहने वाला है।

ढाबा चालक ने बताया कि युवक बड़ी देर से बैचेन था। इधर-उधर टहल रहा था। थोड़ी देर बाद वो डिवाइडर पर जाकर बैठ गया। कुछ देर बाद एक्सीडेंट की आवाज आई। तभी सब लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखा ये तो वहीं लड़का है, जो ढाबा पर बैठा था। पहले उसने चाय भी पी थी। मुजफ्फरनगर की ओर से आने वाली कार की चपेट में आया था।

एसपी देहात सागर जैन का कहना है कि घायल युवक ने देर रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। युवक की पहचान भी हो गई है। परिजनों को इसकी सूचना दे दी है। शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *