Breaking News

कैंटर की चपेट में आया चार साल का मासूम, मौत: गुस्साई भीड़ ने जमकर किया हंगामा, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लिया – Hapur News

हापुड़ के धौलाना-पिलखुवा रोड पर एक तेज रफ्तार कैंटर ने चार साल के बच्चे को रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने कैंटर चालक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी।

.

थाना धौलाना क्षेत्र में शनिवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना में चार साल के बच्चे की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ जब हरिओम सिसौदिया अपने बेटे गौरांश को लेकर सड़क पर जा रहे थे। तेज रफ्तार कैंटर ने अचानक उनके बेटे को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हरिओम इस घटना में बाल-बाल बच गए।

हरिओम सिसौदिया अपने परिवार के साथ महाराणा मार्केट के सामने वाली गली में रहते हैं। वे अपनी मोबाइल की दुकान से बाहर निकले थे और अपने बेटे का हाथ पकड़ रखा था। अचानक आए कैंटर ने गौरांश को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

आक्रोशित भीड़ का हंगामा हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई और उन्होंने चालक को पकड़ लिया। चालक ने कैंटर से भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़कर लोगों ने उसकी जमकर पिटाई कर दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कराया। थाना प्रभारी देवेंद्र बिष्ट ने बताया कि आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया गया है।

पुलिस कार्रवाई थाना प्रभारी ने कहा कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। जैसे ही तहरीर मिलेगी, पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी। हादसे ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी है और उन्होंने सड़क पर चलने में सतर्कता बरतने की अपील की है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *