Breaking News

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में श्रीलंका की बेहद खराब शुरुआत, पावरप्ले में 20 रन पर दो विकेट गंवाए

 

कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में बुधवार को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण में श्रीलंका और न्यूजीलैंड की टीमों के बीच मुकाबला रोमांचक रहा। लेकिन इस मैच में श्रीलंका ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपना सबसे छोटा पॉवरप्ले टोटल बनाने का शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। शुरुआती 6 ओवर में टीम ने सिर्फ 20/2 रन बनाए। यह रिकॉर्ड टी20 विश्व कप के 19 साल के इतिहास में पहली बार कायम हुआ।

पहली पारी का रोमांच

टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला करने वाली श्रीलंका की टीम के सामने न्यूजीलैंड की बैटिंग में पहले अच्छे-खासे रन बने। कीवी टीम ने 75 रन तक सिर्फ 2 विकेट गंवाए, जिससे ऐसा लग रहा था कि उनका स्कोर 170 या 180 तक पहुंच सकता है। लेकिन अचानक विकेटों का झटका लग गया और न्यूजीलैंड का स्कोर 84/6 हो गया।

यहाँ से कोल मैककॉन्ची और मिचेल सेंटनर ने 7वें विकेट के लिए 47 गेंदों में 84 रन की साझेदारी की और टीम को 168/7 तक पहुंचाया।

श्रीलंका को मिली करारी हार

रन चेज में श्रीलंका केवल 107/8 रन ही बना सकी और 61 रनों से हार गई। टीम के लिए कामिंदु मेंडिस ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 23 गेंदों में 31 रन बनाए, जिसमें 4 चौके शामिल थे। कोई अन्य बल्लेबाज 30 रन का आंकड़ा नहीं छू सका। न्यूजीलैंड की तरफ से रचिन रवींद्र ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए।

इस हार के साथ श्रीलंका सेमीफाइनल की दौड़ से बाहर हो गया। दूसरी ओर न्यूजीलैंड की सेमीफाइनल की दावेदारी मजबूत हुई है। अगर कीवी टीम अपना आखिरी मैच भी जीतती है, तो वह सेमीफाइनल में जगह बना लेगी।

About Zaman-Admin

Check Also

रोमांचक मुकाबला: इंग्लैंड की दमदार वापसी, न्यूजीलैंड पर 4 विकेट से दर्ज की जीत

  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में इंग्लैंड ने कोलंबो के आर. प्रेमदासा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *