Breaking News

IMF ने कहा: भारत वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बनेगा इंजन, अमेरिका के टैरिफ का असर नहीं

 

अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की प्रबंध निदेशक क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने भारत को वैश्विक अर्थव्यवस्था का प्रमुख विकास इंजन बताया। यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब वैश्विक अर्थव्यवस्था अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ से प्रभावित हो रही है।

क्रिस्टालिना जॉर्जीवा ने कहा कि वैश्विक विकास के पैटर्न पिछले कुछ वर्षों में बदल रहे हैं। उन्होंने बताया कि चीन की ग्रोथ रेट में लगातार गिरावट आई है, जबकि भारत एक प्रमुख विकास इंजन के रूप में उभर रहा है। इससे यह साफ है कि अमेरिका के टैरिफ का असर भारत पर नहीं पड़ेगा।

जॉर्जीवा ने आगे कहा कि इस साल और अगले साल विकास दर थोड़ी धीमी रहने की संभावना है, लेकिन अमेरिका और भारत जैसी प्रमुख उभरती अर्थव्यवस्थाओं के बेहतर प्रदर्शन से इसे संतुलित किया जा सकेगा। मौजूदा वैश्विक अर्थव्यवस्था ने कई तनाव झेले हैं।

उन्होंने ट्रंप की व्यापार नीतियों का विश्लेषण करते हुए कहा कि दुनिया अब तक ट्रेड वॉर में उलझने से बची हुई है। अमेरिका की टैरिफ दर अप्रैल के 23 फीसदी से घटकर अब 17.5 फीसदी हो गई है, हालांकि अन्य देशों के मुकाबले यह प्रभावी दर अधिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि इन टैरिफ का पूरा असर अभी सामने आना बाकी है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गड़बड़ी का पूरा परीक्षण नहीं हुआ है।

भारत ने अमेरिकी टैरिफ के प्रभाव को भी कम आंका है। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत घरेलू खपत और निवेश के बल पर विकसित हो रही है और बाहरी झटकों का देश के विकास पथ पर सीमित असर पड़ेगा।

About Zaman-Admin

Check Also

नेपाल में बाढ़ का कहर: किसी की आंखों के सामने बह गया परिवार, किसी ने पेड़ पकड़कर बचाई जान

  काठमांडू: 26 अगस्त को नेपाल और चीन की सीमा से लगे हिमालयी इलाके में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *