Breaking News

कोहरे की चादर में सीतापुर: सड़कों पर विजिबिलिटी जीरो, बच्चों के स्कूल बंद

सीतापुर में शुक्रवार सुबह से ही घने कोहरे और शीतलहर ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। कोहरे की घनी चादर के कारण राष्ट्रीय राजमार्गों और स्टेट हाईवे पर विजिबिलिटी शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। ओस की बूंदों की तरह कोहरा गिरने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा है

सड़कों पर निकलने वाले वाहन बेहद धीमी गति से रेंगते हुए नजर आए, वहीं कई स्थानों पर वाहन चालकों को हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर चलने को मजबूर होना पड़ा। सुबह के समय सबसे अधिक परेशानी दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, स्कूली छात्रों के अभिभावकों और ग्रामीण इलाकों से शहर आने-जाने वाले लोगों को झेलनी पड़ी।

कोहरे के चलते कई जगहों पर छोटे-मोटे हादसों की आशंका भी बनी रही, हालांकि किसी बड़ी दुर्घटना की सूचना नहीं है। पुलिस और यातायात विभाग की टीमें संवेदनशील मार्गों पर सतर्कता बरतती नजर आईं। घने कोहरे का असर रेल यातायात पर भी साफ दिखाई दिया। कई यात्री ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से संचालित हुईं, जिससे यात्रियों को खासा परेशान होना पड़ा।

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार सुबह जिले का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि शीतलहर के चलते ठंड का प्रकोप और अधिक महसूस किया गया। ठंड से बचने के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया और गर्म कपड़ों में खुद को ढककर रखा।

भीषण ठंड और बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए जिलाधिकारी राजा गणपति आर ने बड़ा निर्णय लेते हुए 26 दिसंबर, शुक्रवार को नर्सरी से लेकर कक्षा आठ तक के सभी विद्यालयों को बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें और वाहन चलाते समय विशेष सावधानी बरतें। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी कोहरे और ठंड के बने रहने की संभावना जताई है।


 

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *