ये सालभर पहले हुए पेशाबकांड का विजुअल है। इसी पीड़ित छात्र का आज शव मिला है।
मेरठ में लगभग एक साल पहले हुए यूरिन कांड के पीड़ित युवक रितिक की हत्या कर दी गई है। रितिक के परिजनों का आरोप है कि जिन लड़कों ने पिछले साल बेटे को सरेआम मारापीटा और यूरिन पिलाकर ह्यूमिलिएट किया है उन्हीं आरोपी लड़कों ने उसकी हत्या कर दी है।
.
मृतक रितिक के पिता ने दैनिक भास्कर को बताया कि मंगलवार देर रात उनके बेटे के मोबाइल से राहुल नामक युवक का फोन आया था। राहुल ने कहा कि रितिक के पिता बोल रहे हो, जल्दी मेडिकल इमरजेंसी आ जाओ। जब हम अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने बेटे को मृत बता दिया।
Source Agency News
Zaman Times