अयोध्या के नयाधाट क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है।
अयोध्या में युवक ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया है। पुलिस के अनुसार वह:पारिवारिक कलह से परेशान था।जगदीश कुमार 38 साल ने रात में अपने आप को कमरे में बंद कर लिया था। सुबह आश्रम के लोगों ने उसका शव देखा।अयोध्या धाम के कुष्ठ आश्रम में हुई इस घटना की सूचना
.
पुलिस के अनुसार पीड़ित युवक जगदीश कुमार काफी दिनों से परेशान चल रहा था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।नया घाट के कुष्ठ आश्रम में जगदीश कुमार रहता था। सूचना पर नया घाट पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतरवा कर कब्जे में ले लिया है। परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। इसके बावजूद इस प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। परिजनों सहित आसपास के लोगों से घटना और उसकी सही जानकारी जुटाई जा रही है।
Source Agency News
Zaman Times