ग्वालियर हाईवे के किनारे मिला महिला का शव।
ताजनगरी आगरा में एक महिला की गला काटकर हत्या कर दी। आगरा-ग्वालियर रोड स्थित खारी नदी के नजदीक गांव इमली के नगला थाना इरादत नगर क्षेत्र में सोमवार की सुबह ग्वालियर हाईवे के किनारे एक 35 वर्षीय महिला का गला कटा शव मिला। शव को देखकर लग रहा है कि महिला क
.
वहीं महिला के हाथ पर सुरेश राहुल लिखा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण ग्वालियर हाईवे पर निकले तो उन्होंने हाईवे के किनारे खड़ी नदी के नजदीक एक महिला का शव देखा तो सनसनी फैल गई। पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली है। पुलिस के साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं और महिला की शिनाख्त का प्रयास कर रहे हैं। मौके पर एक चाकू भी मिला है। मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुट गए हैं।
महिला की हत्या के बाद पुलिस माह में हड़कंप मच गया है। मौके पर एसीपी गिरीश कुमार भी सूचना पाकर मौके पर पहुंचे हैं। और महिला की समाप्त करने का प्रयास कर रहा है फिलहाल हत्या का मामला बताया गया है जिसकी जांच पड़ताल की जा रही है। आखिर महिला को किसने लाकर यहां डाला होगा पुलिस खेतों में भी कांबिंग कर रही है। और क्षेत्र में लगे सीसीटीवी फुटेज भी देख रही है।
Source Agency News
Zaman Times