Breaking News

खैर सपा प्रत्याशी के ससुर को नैनी जेल शिफ्ट किया: पूर्व विधायक की हत्या के मामले में बुलंदशहर जेल में आजीवन कारावास काट रहे थे – Aligarh News

अलीगढ़ की खैर विधानसभा सीट से सपा प्रत्याशी चारू के ससुर को अब बुलंदशहर जेल से नैनी जेल शिफ्ट कर दिया गया है। इसके साथ ही सपा प्रत्याशी के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू के साले को भी यहां से बनारस जेल भेज दिया गया है।

.

पूर्व विधायक की हत्या मामले में हई थी आजीवन कारावास सपा प्रत्याशी के ससुर तेजवीर सिंह गुड्डू अलीगढ़ के जिला पंचायत अध्यक्ष रह चुके हैं, उनकी पहचान दबंग जाट नेता के रूप में जानी जाती है। इन पर और इनके साले प्रदीप पर इगलास के पूर्व विधायक चौधरी मलखान सिंह और उनके गनर की हत्या के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। और ये दोनों बुलंदशहर जेल में अपनी सजा काट रहे थे। बुलंदशहर, अलीगढ़ से लगा हुआ जिला है, कहीं जेल में रहकर ये चुनाव को प्रभावित न कर दें इसलिए प्रशासन ने ये कदम उठाया है।

20 को होनी है खैर में वोटिंग 20 तारीख को यूपी की नौ विधानसभा सीटों पर वोटिंग होनी है। जिसमें अलीगढ़ की खैर सीट भी शामिल हैं। यहां से सपा की तरफ से चारू कैन उम्मीदवार हैं, वहीं बीजेपी की तरफ से सुरेंद्र दिलेर प्रत्याशी हैं। यहां से पहले विधायक रहे अनूप प्रधान हाथरस से सांसद बने थे, इस कारण से ये सीट खाली है। सुरेंद्र दिलेर के पिता राजवीर दिलेर भी हाथरस से सांसद रह चुके हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *