Breaking News

कोहरे से विजिबिलिटी 50 मीटर: रात में 20 डिग्री तो सुबह 6 पर पहुंचा पारा, पहाड़ी बर्फबारी ने बढ़ाई गलन – Sitapur News

 

ठंड के बीच बच्चे स्कूल जाते दिखे।

सीतापुर में चार दिन की धूप के बाद सोमवार की सुबह घने कोहरे की चादर ने शहर को अपनी गिरफ्त में ले लिया। मौसम के इस अचानक बदलाव से न्यूनतम तापमान गिरकर 6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

.

पिछले चार दिनों से साफ रहे आसमान में शीतलहर और तेज हवाओं के बीच धूप का असर कम ही महसूस हुआ था। देर रात से बदले मौसम के मिजाज ने सुबह को और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया। घने कोहरे के कारण सड़कों पर विजिबिलिटी मात्र 50 मीटर तक सीमित हो गई, जिससे वाहनों की गति धीमी पड़ गई।

पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ी क्षेत्रों में हुई बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में गलन के रूप में देखा जा रहा है। आने वाले दिनों में मौसम के साफ होने के कोई संकेत नहीं हैं। इस कड़कड़ाती ठंड में स्कूली बच्चों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, कृषि विशेषज्ञों के अनुसार यह गलन रबी की फसलों के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

सीतापुर में सुबह से कोहरा रहा, वाहन चालक लाइट जलाकर गुजरे।

भीषण ठंड के बीच बच्चे स्कूल जाते दिखे।

भीषण ठंड के बीच बच्चे स्कूल जाते दिखे।

विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।

विजिबिलिटी कम होने से वाहन चालकों को लाइट जलानी पड़ी।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *