Breaking News

उपराष्ट्रपति चुनाव: एनडीए की रणनीति तैयार, तय तारीख को घोषित होगा उम्मीदवार

उपराष्ट्रपति पद के चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार के नाम को अंतिम रूप देने के लिए पार्टी के पार्लियामेंट्री बोर्ड की मीटिंग 17 अगस्त को होने की संभावना है. यह बैठक शाम 6 बजे पार्टी मुख्यालय में हो सकती है, जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रधानमंत्री, वरिष्ठ नेता और अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे.

उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के चयन का अधिकार शीर्ष नेतृत्व को दिया गया है. माना जा रहा है कि इस बैठक में नाम तय कर लिया जाएगा और उसके बाद सहयोगी दलों को इसकी जानकारी दे दी जाएगी.

नामांकन की अंतिम तारीख

संभावना है कि 20 या 21 अगस्त को उम्मीदवार नामांकन दाखिल करेंगे. नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है. यदि विपक्ष भी अपना उम्मीदवार उतारता है तो 9 सितंबर को चुनाव होगा. निर्वाचक मंडल में राजग को पूर्ण बहुमत प्राप्त है, जिसमें लोकसभा और राज्यसभा के सदस्य शामिल हैं. ऐसे में मुकाबले की स्थिति में भी राजग के उम्मीदवार की जीत लगभग तय मानी जा रही है. यह चुनाव उपराष्ट्रपति के अचानक इस्तीफा देने के कारण हो रहा है.

नामांकन में होंगे मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री शामिल

सूत्रों के अनुसार, एनडीए शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को भी दिल्ली बुलाया गया है, ताकि वे नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो सकें. उपराष्ट्रपति चुनाव के उम्मीदवार को अंतिम रूप शीर्ष नेतृत्व द्वारा दिया जाएगा.

About Zaman-Admin

Check Also

सर्जिकल स्ट्राइक की 10वीं वर्षगांठ से पहले पीएम मोदी ने आतंकवाद पर दिया बड़ा संदेश

  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार, 27 सितंबर 2026 को प्रसारित ‘मन की बात’ कार्यक्रम …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *