Breaking News

वाराणसी-आगरा वंदेभारत आज से रोज चलेगी: 7 घंटे में 576 किलोमीटर की दूरी तय करेगी ट्रेन, चार स्टेशनों पर ठहराव – Varanasi News

 

वाराणसी स्टेशन पर वर्चुअल कार्यक्रम में पीएम ने वंदेभारत ट्रेन को झंडी दिखाई, वारणसी में मंत्री विधायक भी स्टेशन पर कार्यक्रम में शामिल हुए थे।

वाराणसी स्टेशन से आगरा जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस आज से नियमित चलेगी। बनारस से आगरा जाने वाले यात्रियों को रेलवे की नई सौगात आज से मिलेगी। यह ट्रेन सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर अन्य सभी दिनों में रवाना होगी।

.

पहले दिन ट्रेन में बड़ी संख्या में टिकट बुकिंग की गई है। यह मिनी हाई स्पीड ट्रेन को विगत 16 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हरी झंडी दिखाकर आगरा से रवाना किया था।वाराणसी से आगरा जाने वाली पहली वंदेभारत एक्सप्रेस आज यानि सोमवार से नियमित रूप से चलेगी। ट्रेन को बनारस स्टेशन के प्लेटफार्म नम्बर आठ से निर्धारित समय दोपहर 3:20 बजे रवाना किया जाएगा।

रेलवे की ओर से जारी शेड्यूल मुताबिक गाड़ी संख्या- 20175/76 बनारस-आगरा-बनारस के बीच 23 सितंबर से नियमित आवाजाही करेगी। आठ कोच वाली यह ट्रेन बनारस और आगरा के बीच की 576 किमी. दूरी सात घंटे में पूरी करेगी।

बनारस (मंडुआडीह) स्टेशन से दोपहर रवाना होकर खुलकर प्रयागराज, कानपुर, इटावा, टूंडला स्टेशन पर ठहराव के बाद रात 10:20 बजे आगरा पहुंचेगी। वहीं, आगरा से सुबह छह बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे बनारस पहुंच जाएगी।

ये रहेगा वंदेभारत का वाराणसी से शेड्यूल

पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल इस ट्रेन का संचालन करेगा और डीआरएम कार्यालय ने पहले दिन का शेड्यूल तय किया है।। इसके अनुसार 20175 वंदे भारत ट्रेन बनारस स्टेशन से दोपहर 3.20 बजे खुलेगी और शाम 4.50 बजे प्रयागराज, 6.57 बजे कानपुर सेंट्रल, 8.17 पर इटावा, 9.32 बजे टूंडला होकर रात 10.20 बजे आगरा कैंट पहुंचेगी। आगरा कैंट से 20176 वंदे भारत आगरा से सुबह 6 बजे खुलेगी। 6.48 बजे टूंडला, इटावा पर 7.40 बजे, 9.15 बजे कानपुर सेंट्रल, 11.25 बजे प्रयागराज और दोपहर एक बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। सप्ताह में शुक्रवार को छोड़कर शेष सभी दिन संचालित होगी।

टाइमिंग के अनुसार किराए पर असर

आगरा से वाराणसी तक चेयरकार का 1570 रुपये और एग्जीक्यूटिव क्लास का 2850 रुपये होगा, कैटरिंग चार्ज अलग है। प्रयागराज से आगरा जाते वक्त रेलवे यात्रियों को डिनर उपलब्ध कराएगा, जबकि आगरा से लौटते समय नाश्ता ही मिलेगा। पहले दिन चेयरकार और एग्जीक्यूटिव श्रेणी में मात्र यात्रियों ने बुकिंग कराई है, चेयरकार में 344 सीटें अभी खाली हैं।

प्रयागराज जंक्शन से अगर किसी को आगरा कैंट के लिए एग्जीक्यूटिव कार (ईसी) से जाना है तो उसे किराये के रूप में 2365 रुपए चुकाने होंगे, वहीं आगरा से प्रयागराज आने के लिए उक्त श्रेणी का किराया 2185 रुपए ही है।

प्रयागराज से टूंडला का सीसी श्रेणी में किराया 1250 है, जबकि टूंडला से प्रयागराज आने का उक्त श्रेणी में किराया 1085 रुपए ही है। पीआरओ ने बताया कि कैटरिंग की वजह से ही किराये में अंतर है। यात्रियों के सामने विकल्प है कि उन्हें फूड चाहिए या नहीं। नहीं का विकल्प भरने पर कैटरिंग चार्ज नहीं लगेगा।

आपको बताते हैं वाराणसी से आगरा तक की किराया की सूची

कहां से कहां तक चेयरकार एग्जीक्यूटिव
वाराणसी से आगरा 1570 2850
बनारस से प्रयागराज 535 1020
प्रयागराज से कानपुर 660 1270
प्रयागराज से इटावा 1120 1985
प्रयागराज से टूंडला 1250 2270
प्रयागराज से आगरा 1300 2365

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *