पंचायत बैठक में सभासद के दो गुटों में हुई मारपीट।
संतकबीरनगर में नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बोर्ड बैठक के बाद एक विवाद ने तूल पकड़ लिया। गुरुवार देर रात को एक नाराज सभासद और पीआरवी पुलिसकर्मियों के बीच धर्मसिंहवा चौराहे पर जमकर हाथापाई हुई।
.
आइए जानते हैं पूरा मामला..
घटना की जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नगर पंचायत धर्मसिंहवा की बोर्ड बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में सभासद दो गुटों में बंटे हुए थे। बहुमत के आधार पर बैठक सम्पन्न हुई, लेकिन विपक्षी गुट के एक सभासद इस फैसले से नाराज हो गए। उन्होंने देर शाम को बिना किसी पूर्व सूचना के धर्मसिंहवा चौराहे पर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।
स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई जब सभासद ने चौराहे से गुजर रही पीआरवी की गाड़ी को रोक लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस हुई, जो धीरे-धीरे हाथापाई में बदल गई। दोनों पक्षों के बीच गालीगलौज भी हुई।
थानाध्यक्ष पूनम ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे प्रकरण की गहनता से छानबीन कर रही है और आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Source Agency News
Zaman Times