Breaking News

बहराइच हिंसा में शामिल में दो युवक गिरफ्तार: गाड़ियों व दुकानों में आगजनी करने का आरोप, भेजा जेल – Bahraich News

बहराइच के महराजगंज बाजार में बीते दिनों मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो समुदायों में विवाद के बाद रेहुआ मंसूर ग्राम के रहने वाले राम गोपाल को गैर समुदाय के लोगों ने गोली मारकर का हत्या कर दी थी। जिसके बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर हिंसा की थी। इस

.

जिले के महसी तहसील के महराजगंज बाजार में 13 अक्टूबर को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो वर्गों में विवाद के बाद अब्दुल हमीद के परिवार ने इलाके के रहने वाले राम गोपाल की गोली मारकर हत्या कर दी थी। युवक की हत्या के बाद दूसरे दिन आक्रोशित लोगों ने दुकानों मकानों समेत कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया था।

जिले के आलाधिकारियों की और से हिंसा पर काबू न कर पाने पर प्रदेश सरकार की ओर से भेजे गए एसटीएफ चीफ अमिताभ यश ने मौके पर पहुंच हिंसा पर काबू पाया था।

पुलिस ने रामगोपाल की हत्या के शामिल आठ लोगों को गिरफ्तार जेल भेजा था। वही हिंसा में शामिल लोगों की भी धरपकड़ की जा रही है। इसकी कड़ी में आज हरदी पुलिस ने गाड़ियों व दुकानों में आगजनी करने के आरोप सुशील व मन्नू को गिरफ्तार किया है।

थाना प्रभारी हरदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों को पुलिस अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है ।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *