लूट करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में पकड़े गए।
सिद्धार्थनगर में पुलिस ने हार्डवेयर व्यवसायी से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। थाना चिल्हिया पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने बुधवार की रात परैया पुल के पास यह कार्रवाई की।
6 फरवरी की शाम को चिल्हिया थाना क्षेत्र के ग्राम ससना के पास हार्डवेयर व्यवसायी से लूट की घटना हुई थी। इस मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन ने विशेष टीम का गठन किया था। मुखबिर की सूचना पर टीम ने बर्डपुर-गौरा मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को रोकने का प्रयास किया।

बदमाशों के पास से मिली पिस्टल।
बदमाशों ने भागने की कोशिश की और पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। गोली इंस्पेक्टर चिल्हिया की बुलेट प्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे वे बाल-बाल बच गए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली से एक बदमाश घायल हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

घायल बदमाश को पुलिस ने पकड़ा।
पकड़े गए बदमाशों की पहचान रामजीत यादव और निलेश उर्फ नीलू पासवान के रूप में हुई है। दोनों जगदीशपुर राजा, सिद्धार्थनगर के रहने वाले हैं। घायल रामजीत को सीएससी शोहरतगढ़ में भर्ती कराया गया है। बदमाशों से एक देसी पिस्टल 32 बोर, एक जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस, एक चाकू, एक आधार कार्ड और लूट के 15,400 रुपए नकद बरामद हुए हैं। साथ ही लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है।

इसी बाइक से भाग रहे थे दोनों।
पुलिस ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने और फायरिंग करने में मु0अ0सं0 24/2025 व धारा 3(5), 109(1), BNS व 3/25, 4/25, 5/27(1) आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया है। अन्य आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त को न्यायालय भेजा गया।

पुलिस टीम मौके पर मौजूद।
एसपी अभिषेक महाजन ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने बताया कि साहब हमारे दो दोस्त रोहित और दिनेश ने हम लोगों से बताया था कि एक लड़का अजय रावत की करौदा साहा में हार्डवेयर की दुकान है, वह शाम को रोज दुकान बन्द करके घर जाता है।
उसके साथ घटना की जा सकती है, हम लोग (रामजीत, नीलेश अन्य साथी) प्लान के तहत 6 फरवरी को रात्रि 8 बजे के लगभग बिना नंबर की स्प्लेन्डर बाइक से ससना गांव के पास सुनसान जगह देखकर हमलोग उसके गले की चैन व पैसा छीन के फरार हो गये।

घायल आरोपी को ले जाती पुलिस टीम।
लूट में मुझे नीलेश, रामजीत, रोहित व दिनेश को दस, दस हजार रुपए हिस्सा मिला था, और हम लोगों का एक अन्य साथी तौलिहवा नेपाल में है। उसी के पास सोने की चैन है। हम लोग उसी के पास जा रहे थे ।
Zaman Times