Breaking News

सहारनपुर में मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतरे: रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा, अनाज से भरी है मालगाड़ी – Saharanpur News

ट्रैक से बेपटरी हुई मालगाड़ी की फोटो।

सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पंजाब के गुरुहरसहाय से मेरठ के बामहेड़ी की ओर जा रही मालगाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। मालगाड़ी में अनाज भरा हुआ है। लेकिन कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए

.

रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म के पास मालगाड़ी के आने-जाने के लिए अलग से ट्रैक बना हुआ है। देर रात को एक मालगाड़ी पंजाब जिले के फिरोजपुर के गुरुहरसहाय से अनाज लेकर निकली थी। सुबह जब वो सहारनपुर रेलवे स्टेशन के पास पहुंची तो माल गाड़ी के दो डिब्बे बेपटरी हो गए। रेलवे विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए है। बेपटरी डिब्बों के उतरने का कारण तलाश रहे हैं।

रेलवे विभाग ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। सहारनपुर रेलवे के अधिकारियों अंबाला में अपने अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी है। रेल यातायात प्रभावित नहीं हुआ है। अन्य ट्रेनें निर्धारित समय पर चल रही हैं। शंटिंग के दौरान हादसा हुआ है।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए टीम गठित की जाएगी। उन्होंने कहा कि मालगाड़ी की गति और पटरी की स्थिति की जांच की जा रही है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *