Breaking News

“लखनऊ बैंक धोखाधड़ी में दो गिरफ्तार, 100+ खातों से करोड़ों की रकम लापता”

लखनऊ में बैंक मित्र की धोखाधड़ी के कारण 100 से ज्यादा खातों से करोड़ों रुपए गायब हो गए। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने अपने बच्चों की शादी या शिक्षा के लिए जमा किए गए पैसे खो दिए। कई लोगों को अपनी बेटी की शादी की तारीख तक बदलनी पड़ी।

जांच में सामने आया कि बैंक मित्र शिवा और उनके सहयोगी दिलीप ने बैंक कर्मियों के साथ मिलकर फर्जी एफडी बनाकर लोगों के खाते से पैसा अपने खाते में ट्रांसफर किया। 17 से ज्यादा खातों से करीब 1 करोड़ रुपए मोहन नामक खाते में ट्रांसफर हुए।

पीड़ितों ने बताया कि बैंक कर्मचारियों ने शिकायत के बावजूद सही कार्रवाई नहीं की। प्रदर्शन के बाद पुलिस ने आरोपी शिवा और दिलीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा। उनके पास से नकद और बैंक से जुड़े कई दस्तावेज भी बरामद हुए।

शाखा प्रबंधक को भी हटाया गया है और जांच जारी है। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी के द्वारा बनवाया गया आलीशान मकान किस पैसे से बनाया गया और यदि यह अपराध से अर्जित धन से पाया गया तो उस पर कुर्की की जाएगी।

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *