Breaking News

लखनऊ में संयुक्त खंड विकास अधिकारियों का प्रशिक्षण: सरकारी योजनाओं का धरातल पर लाने की दी गई जानकारी, कराया जाएगा ग्राउंड सर्वे – Lucknow News

 

पंडित दीनदयाल उपाध्याय राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में सहायक विकास अधिकारियों के पदों से प्रोन्नति संयुक्त खंड विकास अधिकारियों का पुनिश्चर्या प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण में विभिन्न जनपदों से आए संयुक्त खंड विकास अधिकारियों को प्रशिक्षण में क्षमता

.

बीकेटी के राज्य ग्राम्य विकास संस्थान में प्रदेश के 12 जनपदों के 27 विकास खंड से सहायक विकास अधिकारियों के पदों से प्रोन्नति प्राप्त संयुक्त खंड विकास अधिकारियों का पांच दिवसीय पुनिश्चर्या प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन शुरू हुआ।

प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जुग्गौर विकास खंड चिनहट, लखनऊ में ग्राम पंचायत विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत संचालित की जा रही योजनाओं के पर्यवेक्षण, आकलन व अध्ययन के सन्दर्भ में क्षेत्र का भ्रमण भी कराया जाएगा।

प्रशिक्षण के पहले दिन संस्थान के महानिदेशक एल वेंकटेश्वर लू ने प्रशिक्षार्थियों को टिप्स देते हुए बताया कि शासकीय सेवाओं को कर्मठता, निष्ठा तथा ईमानदारी से किया जाना चाहिए क्योंकि सरकार द्वारा किए जाने वाले कार्य जनहित के लिए होते हैं। उदाहरण में प्रधानमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट मिशन कर्मयोगी के विषय प्रमुख हैं।

प्रशिक्षण की कुछ तस्वीरें…

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *