मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 29 अगस्त को जनपद आगमन और जीआईसी ग्राउंड में होने वाली जनसभा के मद्देनज़र सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस ने व्यापक तैयारी की है। इस दौरान प्रतापगढ़ नगर क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा और वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से गुजारा जाएगा।
भारी वाहनों पर पूरी तरह रोक
जनसभा स्थल और मुख्य मार्गों पर ट्रक, बस, डम्पर जैसे भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह वर्जित रहेगा। केवल एंबुलेंस, अग्निशमन, पुलिस और प्रशासनिक वाहनों को ही छूट दी जाएगी।
डायवर्जन योजना
प्रयागराज मार्ग से आने वाले वाहन – सिटी बाईपास से रायबरेली / जौनपुर की ओर डायवर्ट होंगे।
रायबरेली मार्ग से आने वाले वाहन – लालगंज बाईपास से कुण्डा मार्ग की ओर मोड़े जाएंगे।
सुल्तानपुर मार्ग से आने वाले वाहन – सिटी बाईपास → पावर हाउस तिराहा से दाहिने होकर चिलबिला कोर्ट / बाईपास / जगेशरगंज की ओर भेजे जाएंगे।
जौनपुर मार्ग से आने वाले वाहन – भुपियामऊ ओवरब्रिज से सुखपालनगर बाईपास मार्ग की ओर डायवर्ट होंगे।
फैजाबाद/अयोध्या मार्ग से आने वाले वाहन – बाईपास से लालगंज / सुल्तानपुर मार्ग की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
प्रतिबंधित क्षेत्र
अम्बेडकर चौराहा से पुलिस लाइन, राजापाल चौराहा से विक्रम चौराहा, तेलियर चौराहा से कुमार पैलेस तिराहा, सदर मोड़ तिराहा तक और राजापाल चौराहा से स्टेट बैंक मुख्य शाखा प्रतापगढ़ तक सभी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। भरत चौक से स्टेट बैंक तक का मार्ग भी बंद रहेगा।
पुलिस की तैयारी और अपील
मुख्य चौराहों पर बैरियर, पुलिस बल और यातायात कर्मियों की तैनाती रहेगी। पब्लिक एड्रेस सिस्टम और साइन बोर्ड से लोगों को सूचना दी जाएगी। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और सहयोग प्रदान करें ताकि कार्यक्रम शांति व सुरक्षा के साथ संपन्न हो सके।
Zaman Times