Breaking News

आज का मौसम 7 अक्टूबर 2024: UP के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश

 

Image Source : FILE PHOTO
यूपी के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

देश के कई हिस्सों में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत उत्तर-पश्चिम भारत के कई इलाकों में मानसून के जाने के बाद दिन और रात का तापमान सामान्य से ज्यादा है। ऐसी स्थिति कम से कम एक हफ्ते तक बनी रहने की उम्मीद है, जिसके बाद तापमान में थोड़ी गिरावट आने की उम्मीद है।

UP के कई जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, गोरखपुर, वाराणसी, सहारनपुर, हापुड़, मुजफ्फरनगर और मेरठ समेत 46 जिलों में बारिश होने की उम्मीद है।

देश के कुछ हिस्सों में पड़ रही गर्मी

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के महानिदेशक एम. महापात्रा ने कहा, ‘उत्तर-पश्चिम भारत के कुछ हिस्सों में गर्मी है। हालांकि, एक हफ्ते के बाद तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आने की उम्मीद है।’

मानसून हो गया समाप्त

आईएमडी के अनुसार, मानसून की पूरी तरह वापसी में समय लगेगा। आधिकारिक तौर पर मानसून का मौसम 30 सितंबर को समाप्त हो गया है। आमतौर पर मानसून 15 अक्टूबर के आसपास देश से वापस चला जाता है।

देश के इन हिस्सों में हो सकती है बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि अगले 2-3 दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश के शेष हिस्सों और महाराष्ट्र के कुछ और हिस्सों से मानसून की वापसी के लिए परिस्थितियां अनुकूल हैं। अगले कुछ दिनों में बारिश हो सकती है। आईएमडी ने कहा, ‘सोमवार से अगले कुछ दिनों तक उत्तरी तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल के कई हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।’

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

पुराने केसों के सिलसिले में A. Revanth Reddy ने नांपल्ली कोर्ट में लगाई हाजिरी

  तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी हैदराबाद स्थित नामपल्ली की प्रजा प्रतिनिधि विशेष अदालत …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *