Breaking News

मुजफ्फरनगर जिला जेल के हेड वॉर्डर की मौत: नाक से खून आने पर ले जाया गया था जिला अस्पताल, चिकित्सकों ने किया मृत घोषित – Muzaffarnagar News

मुजफ्फरनगर जिला जेल में तैनात हेड वार्डर टेकचंद (53) की अचानक तबीयत बिगड़ने से रविवार को मौत हो गई। टेकचंद, जो बुलंदशहर जिले के अरनिया थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव के निवासी थे, की ड्यूटी के दौरान तबीयत खराब हो गई थी। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया,

.

जेल परिसर में पांच साल से रह रहे टेकचंद की नाक से खून आने के बाद साथी कर्मचारियों ने उन्हें जेल के डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने उन्हें तुरंत रेफर कर अस्पताल भेजा, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

टेकचंद 1992 बैच के थे और उनके चार बच्चे हैं। उनकी दो बेटियों की शादी हो चुकी है, जबकि दो बेटे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। उनकी मौत से जेलकर्मियों और उनके परिवार में शोक का माहौल है। जानकारी मिलते ही जेल अधीक्षक अभिषेक चौधरी और अन्य कर्मचारी अस्पताल पहुंच गए।

सीओ नई मंडी, रुपाली राय ने बताया कि टेकचंद के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। परिजनों को भी घटना की जानकारी दी जा चुकी है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *