Breaking News

तिलोई डिवीजन को मिला नया एक्सीक्यूटिव इंजीनियर: पदभार ग्रहण करते ही दिया समस्याओं के समाधान का आश्वासन – तिलोई न्यूज़

नया अधिशासी अभियंता।

मध्यांचल विद्युत वितरण निगम तिलोई डिवीजन में गुरुवार को सत्येंद्र पांडे के स्थानांतरण के बाद राकेश रोशन ने नए अधिशासी अभियंता के रूप में पदभार संभाल लिया है। रोशन पावर ट्रांसमिशन विभाग से तिलोई डिवीजन में आए हैं।

पदभार ग्रहण करते ही उन्होंने अवर अभियंताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विद्युत आपूर्ति की स्थिति और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर चर्चा की। रोशन ने पूर्व अधिशासी अभियंता सत्येंद्र पांडे के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वह भी उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करेंगे।

नए अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल भुगतान की अपील की है। उन्होंने बताया कि उपभोक्ता अपनी शिकायतें सीधे कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं। इन शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा। रोशन ने उप केंद्रों का निरीक्षण कर फीडर कटौती की जानकारी भी ली। साथ ही उन्होंने कर्मचारियों को जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेने का निर्देश दिया।

 

About Zaman-Admin

Check Also

गुरु में अडिग आस्था: बटुकों ने जताया भरोसा, शंकराचार्य मठ में लौटी रौनक

  प्रयागराज के माघ मेले के बाद काशी के श्री विद्या मठ में रहने वाले …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *