Breaking News

39 की उम्र में इस मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन, अमेरिका में भारत का नाम किया था रोशन

 

Image Source : INSTAGRAM
मशहूर कॉमेडियन का हुआ निधन

मशहूर कॉमेडियन और ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ स्टार कबीर ‘कबीजी’ सिंह का निधन हो गया। वह बुधवार को 39 साल की उम्र में मृत पाए गए। अभिनेता और कॉमेडियन का शव उनके सैन फ्रांसिस्को, कैलिफोर्निया स्थित घर में मिला है। पुलिस इस अचानक हुई मौत की जांच कर रही है, हालांकि उनके एक दोस्त ने बताया कि उनकी मौत नींद में हुई। अब ऐसे माना जा रहा है कि कबीर की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है। परिवार और पुलिस अधिकारी टॉक्सिकोलॉजी रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

कबीर ‘कबीजी’ सिंह का 39 की उम्र में मौत

TMZ की रिपोर्ट के अनुसार, कबीर सिंह का सैन फ्रांसिस्को के खाड़ी क्षेत्र में निधन हो गया। ‘फैमिली गाय’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर कॉमेडियन ने 2021 में ‘अमेरिकाज गॉट टैलेंट’ से जबरदस्त नेम फेम हासिल किया था, जहां उन्होंने भारत का नाम रोशन कर अपनी अलग पहचान बनाई थी। इस शो में वह सेमीफाइनल तक पहुंचे और अपने काम के लिए उन्हें खूब पसंद किया गया। अमेरिकाज गॉट टैलेंट के सीजन 16 में जादूगर डस्टिन टेवेला विनर बने थे।

 

कॉमेडियन को दी श्रद्धांजलि

दिवंगत कलाकार के एक दोस्त जेरेमी करी ने खुलासा किया है कि कबीर की मौत नींद में हुई है। उन्होंने फेसबुक स्टोरी पर एक बयान के जरिए यह जानकारी शेयर की थी। कबीर सिंह के करीबी दोस्त जेरेमी करी ने फेसबुक पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। कबीर ‘कबीजी’ सिंह के निधन की खबर आते ही कॉमेडी जगत के लोग और उनके फैंस सदमे में हैं। सोशल मीडिया पर दिवंगत कॉमेडियन के लिए श्रद्धांजलि पोस्ट की बाढ़ आ गई। स्टैंड-अप मारियो सालाजार ने भी अपने एक्स पोस्ट में उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि दी।

कॉमेडियन कबीर सिंह कौन थे?

पोर्टलैंड में भारतीय माता-पिता के घर जन्मे कबीर सिंह को कॉमेडी के प्रति अपने जुनून का एहसास तब हुआ जब वह महज नौ साल के थे और उनका परिवार मुंबई वापस आ गया। कबीर को अक्सर अमेरिकी बच्चे होने के कारण चिढ़ाया जाता था और इसलिए उन्होंने बात करने के लिए तीन अलग-अलग भाषाओं में महारत हासिल की। ​​13 साल की उम्र में, वह वापस अमेरिका चले गए। भारतीय-अमेरिकी होने के कारण वह दोनों देशों में अपनी कॉमेडी को लेकर चर्चा में रहे हैं।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

अंबानी के गणपति सेलिब्रेशन में रणवीर सिंह ने लगाए ठुमके, बप्पा की आराधना में दिखे डूबे

  रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण लंबे समय के बाद किसी इवेंट में साथ में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *