Breaking News

मुरादाबाद की महिला सरपंच गार्गी को मिलेगा सम्मान: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार के लिए चुनी गईं;कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत बनाने पर सम्मान – Moradabad News

मुरादाबाद की महिला सरपंच को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024 के लिए चुना गया है। गांव को कार्बन उत्सर्जन के क्षेत्र में न्यूनतम स्तर पर ले जाने की वजह से गार्गी चौधरी के गांव मिलक अमावती को कार्बन न्यूट्रल विशेष पंचायत के रूप में चुना गया है। गार्गी चौ

.

मुरादाबाद की ग्राम पंचायत मिलक अमावती की प्रधान गार्गी चौधरी को इसके पहले भी कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। डिलारी ब्लॉक के गांव मिलक अमावती की प्रधान गार्गी को बधाई देने वालों का तांता लगा है। पुरस्कार की घोषणा होते ही उनके घर पर बधाई देने वाले जुटने लगे। दिल्ली में 11 दिसंबर को राष्ट्रपति विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में गार्गी को सम्मानित किया जाएगा। प्रधान गार्गी चौधरी को ग्राम पंचायत में प्रदूषण स्तर काे कम करने और सौर ऊर्जा के प्रति लोगों को जागरूक करने की वजह से सम्मानित किया जा रहा है।

Source Agency News

About Zaman-Admin

Check Also

सहारनपुर में PNB ग्राहक से 95 हजार की साइबर ठगी, बिना मंजूरी खाते से निकाली रकम

  सहारनपुर: नकुड़ क्षेत्र में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) के एक ग्राहक के बैंक खाते …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *